ब्रेकिंग न्यूज़

Patna meat shop : पटना में मीट-मछली दुकानों पर सख्ती,हर दुकान को मिलेगा यूनिक QR कोड; हर हाल में लेना होगा लाइसेंस बिहार पुलिस के जिस दारोगा पर गांजा बेचने का आरोप, वह SP के साथ मैराथन में सूखा नशा के खिलाफ दौड़ लगाते दिखे; उठ रहे गंभीर सवाल 'DM ऑफिस में इन लोगों की हो नो एंट्री....', विप में नीरज कुमार ने सभापति ने कर दिया डिमांड; पढ़िए क्या है पूरा मामला Vigilance Raid: विजिलेंस की रेड में खनन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के घर से मिले 4 करोड़, 30 हजार रिश्वत लेते हुआ था अरेस्ट Vigilance Raid: विजिलेंस की रेड में खनन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के घर से मिले 4 करोड़, 30 हजार रिश्वत लेते हुआ था अरेस्ट Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में ग्रामीण सड़क पर गरमाई बहस, अशोक चौधरी ने 170 करोड़ खर्च का दिया हिसाब; नीतीश कुमार ने दी जन्मदिन की बधाई Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप, बाल-बाल बची दवा कारोबारी की जान Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप, बाल-बाल बची दवा कारोबारी की जान Bihar Politics: आखिर बॉर्डर से शराब बिहार कैसे पहुंच रही? RJD विधायक भाई वीरेंद्र का सरकार से तीखा सवाल Bihar Politics: आखिर बॉर्डर से शराब बिहार कैसे पहुंच रही? RJD विधायक भाई वीरेंद्र का सरकार से तीखा सवाल

बिहार : सड़क हादसे में सफाई ठेकेदार की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

बिहार : सड़क हादसे में सफाई ठेकेदार की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

14-Jan-2024 02:06 PM

By First Bihar

GOPALGANJ : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब ताजा मामला गोपालगंज जिले से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बरौली थाना क्षेत्र के रामपुर मोड़ के पास एनएच 27 पर गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक 30वर्षीय बाइक सवार ठेकेदार की दबने से मौत हो गई। 


वहीं, घटना की  सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के मनियारा फॉर्म कोठी गांव निवासी हरेंद्र चौधरी के 30वर्षीय बेटा संतोष कुमार के रूप में की गई। बताया जाता हैं कि मृतक पेशे से सफाई ठेकेदार था। जिसका ठेका बरौली में चलता था।


वह एक कमरा किराए पर लेकर रहता था। इसी बीच वह अपना कार्य पूरा कर के बाइक पर सवार होकर शनिवार की देर रात अपने रूम पर लौट रहा था तभी एक अनियंत्रित गन्ना लदे एक ट्रैक्टर ट्रॉली की चेरट मं आ गया। टॉली अनियंत्रित होकर बाइक सवार के ऊपर पलट गयी। जिससे उसकी दबने से उसकी मौत हो गई। 


वही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल बरौली थाना पुलिस को दी  सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और उसकी पहचान कर इसी जानकारी परिजनो को दी। सूचना पाकर सदर अस्पताल पहुंचे परिजनो ने शव देखकर विलाप कर रोने लगे। परिजनो ने बताया की मृतक संतोष की  तीन साल पूर्व हुई थी। एक साल की एक बच्ची है जिसके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। वह इस घटना के बाद परिजनो में कोहराम मच गई है। परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक पांच भाईयो में दूसरे स्थान पर था।