राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर
08-Nov-2022 09:43 AM
NALANDA: खबर नालंदा की है, जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना दीपनगर थाना अंतर्गत राणा बिगहा गांव के पास की है। दरअसल, यहां एक ट्रैक्टर और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। दोनों मृतक मामा-भांजा बताये जा रहे हैं।
सूचना पाकर दीपनगर की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। बाइक सवार तीनों व्यक्ति को सदर अस्पताल भेजा गया, लेकिन तब तक दो ने दम तोड़ दिया था। मृतकों की पहचान नवादा जिला के हिसुआ थाना क्षेत्र के धुरिहर गांव के रहने वाले पप्पू पांडेय के 20 साल के बेटे परशुराम के रूप में की गई है। वहीं, दूसरा मृतक भांजा दीपनगर के मघड़ा गांव का रहने वाला मुरारी पांडेय का 16 साल का नीतीश कुमार है।
वहीं, एक घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है है, जो गोपाल पांडेय के 22 साल का बेटा दिनेश उर्फ कारू पांडेय है। घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ तीनों बाइक से कोसुक घाट पर पूजा अर्चना कराने जा रहे थे। इसी दौरान उनके साथ ये हादसा हो गया। घटना को लेकर थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि बाइक सवार दो लोगो की जान चली गई जबकि एक व्यक्ति घायल है।