हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
28-Dec-2019 02:19 PM
By PANKAJ
PATNA : जवानों के हाड़-तोड़ मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और गुरुओं के कुशल प्रशिक्षण के बाद भारत का एक वीर जवान पैदा होता है। दानापुर स्थित बिहार रेजिमेंट सेंटर में इन्हीं कदमों से चल कर आज 177 आर्मी के नए जवान सेना से जुड़ गए। 169 बैच के इन जवानों ने बिहार रेजिमेंट सेंटर के अखौरा ग्राउंड में देश के लिए मर मिटने की शपथ ली।इस मौके पर पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया।
परेड की सलामी बिहार रेजिमेंट सेंटर के ब्रिगेडियर जयसिंह बैंसला ने ली। 238 दिनों के कड़े प्रशिक्षण के बाद बेहतर काम करने वाले कैडेटों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। ये जवान जल्द ही जम्मू कश्मीर सहित अपने-अपने यूनिट में तैनात होंगे। इस मौके पर BRC के सभी वरीय अधिकारी और जवानो के अभिभावक मौजूद रहे।
जवानों को समबोधित करते हुए समारोह के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर जयसिंह बैंसला ने उन्हें आधुनिक युद्ध कि आवश्यकताओं के अनुसार स्वयं को सेना में प्रयोग किया जाने वाले नवीन संयंत्रों से प्रशिक्षित करने पर बल दिया।उन्होंने ये भी कहा कि देश कि संप्रभुता को बनाये रखेने के लिए तथा अपने देशवासियों कि सेना पर सदियों पुराना विश्वास को कायम रखने के लिए ये बेहद ज़रुरी है कि एक योग्य और कुशल सैनिक बनें।