ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / Bihar Recruitment 2022: युवाओं के लिए अच्छी खबर, बिहार में जल्द होगी 4453...

Bihar Recruitment 2022: युवाओं के लिए अच्छी खबर, बिहार में जल्द होगी 4453 पदों पर भर्ती, जानें डिटेल्स

21-Feb-2022 04:01 PM

DESK : सरकारी नौकरी करने वालों के लिए खुशखबरी है जहां बिहार में एक उर बढ़िया अवसर सामने आया है. बिहार में रेवेन्यू डिपार्टमेंट में जल्द ही राजस्व कर्मचारियों (Bihar Revenue Employees) के लिए बंपर भर्ती निकलने वाली है. 


इस बात की जानकारी बिहार राजस्व और भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने भागलुपर (Bhagalpur) में परिसदन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के क्रम में दी. मंत्री ने बताया कि बिहार में जल्द ही रेवेन्यू इंप्लॉइज के 4453 खाली पदों को भरा जाएगा. इसके साथ ही इनके लिए अलग से कैडर भी बनाया जाएगा.


राजस्व मंत्री ने कहा कि राज्य में राजस्व कर्मचारियों का स्टेट कैडर बनाया जाने की तैयारी है. इस पर काम किया जा रहा है. इसके बाद रेवेन्यू इंप्लॉइज का ट्रांसफर एक से दूसरे जिले में भी किया जा सकेगा. इससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा. मंत्री ने साथ ही बताया कि राज्य में 8500 राजस्व कर्मचारियों के पद हैं लेकिन 1700 कर्मचारी फिलहाल काम कर रहे हैं. अब 4453 राजस्व कर्मचारियों की बहाली की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी.