ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

Home / news / बिहार : पूर्व मुखिया के घर डकैती, 20-25 लुटेरों ने घटना को दिया...

बिहार : पूर्व मुखिया के घर डकैती, 20-25 लुटेरों ने घटना को दिया अंजाम

29-Jul-2022 02:41 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL : सुपौल जिले से डकैती का मामला सामने आया है. 20-25 की संख्या में आये अज्ञात डकैतों ने बसंतपुर पंचायत की पूर्व मुखिया चांदनी देवी के घर पर लूट को अंजाम दिया गया. बताया जाता है कि डकैतों ने पहले घर का दरबाजा तोड़ा, फिर दहशत फैलाने के इरादे से गोली चलाई और बम भी फोड़े. डकैतों ने घर की महिलाओं के गहने लुटे और घर के लोगों के साथ मारपीट भी की. इस घटना में परिवार के महिला व बच्चे सहित सात लोग घायल हैं, जिनको इलाज के लिए वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


पीड़ित परिवार के सदस्य अजय कुमार ने बताया कि देर रात 20-25 की संख्या में अज्ञात डकैत आये. सबसे पहले डकैतों ने दरवाजे का गेट तोड़ा और फिर मेरे पिताजी को कमरे में बंद कर मोबाइल छीन लिया. बारिश होने की वजह से आस-पास के लोगों को घटना की सूचना नहीं हुई. अपराधियों ने घटना के दौरान घर के आसपास रह रहे मेरे लोगों के गेट को भी बंद कर दिया. अपराधियों ने घर मे घुसकर परिजनों के साथ मारपीट की. दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने फायरिंग की और जर्दा के आकार के डब्बे में निर्मित बम भी फोड़े.


अजय ने घटना के बारे में बताते हुए आगे कहा कि डकैतों ने घर की महिलाओं के जेवर भी लूटकर ले गये. हालांकि घर के लोगों ने जब घर के लोगों ने जब विरोध किया तो उनके साथ बुरी तरीके से मारपीट करने लगे. महिला और बच्चे सहित सात लोग घायल हुए हैं. इस दौरान घर के लोगों ने डकैतों पर ईंट भी चलाई. वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद भीम नगर ओपी पुलिस मौके पर पहुंची. वीरपुर एसडीपीओ पंकज कुमार मिश्रा भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया. पुलिस की जांच में मौके पर कुछ खोखे भी बरामद हुआ है.