Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
30-Dec-2024 09:49 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: सीतामढ़ी में अपनी यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि जिनसे बिहार नहीं संभल रहा उनके साथ जाना खुद अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने के समान है। तेजस्वी यादव ने यह साफ कर दिया है कि नीतीश कुमार के लिए राजद का दरवाजा हमेशा-हमेशा के लिए बंद हो गया है।
कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा के दौरान सीतामढ़ी पहुंचे तेजस्वी यादव ने सर्किट हाउस में प्रेस को संबोधित करते हुए यह बातें कही। उन्होंने कहा कि तेजस्वी की उम्र कच्ची है पर जुबान पक्की है। दो सौ यूनिट बिजली फ्री देने और महिलाओं को 2500 रूपये देने का वादा किये हैं। हमारी सरकार बनी तो यह वादा जरूर पूरा करेंगे।
सीतामढ़ी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सर्किट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की इस दौरान तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के फिर से राजद में आने पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि कौन अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारगा। नीतीश कुमार का राजद में कोई मतलब नहीं बनता है। अब महागठबंधन में नीतीश कुमार के लिए दरवाजे पूरी तरह बंद है।
कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम एवं माई- बहन मान योजना को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तेजस्वी यादव सीतामढ़ी में पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री को टायर्ड मुख्यमंत्री बताया और कहा कि रिटायर्ड अधिकारी बिहार में सरकार चला रहे हैं। उन्होंने इस दौरान उन्होंने बगैर नाम लिए प्रशांत किशोर को बहरूपिया एवं बीजेपी का B टीम बताया।