Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक!
19-Oct-2024 01:11 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। चारों सीटो पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी जन सुराज ने आज दो और उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया। प्रशांत किशोर ने बेलागंज और इमामगंज के जन सुराज पार्टी के उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है।
जन सुराज पार्टी ने बेलागंज विधासभा सीट से प्रोफेसर खिलाफत हुसैन को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि इमामगंज सीट से डॉ. जितेन्द्र पासवान को उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले पीके ने तरारी विधानसभा सीट से सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल एस के सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था।
बेलागंज विधासभा सीट से जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रोफेसर खिलाफत हुसैन मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में गणित के HOD (2002-2017) रह चुके हैं। साल 1976-2002 तक वह मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में गणित के लेक्चरर रहे। आज़ाद हाई स्कूल, चाकंद गया में 1972 – 76 तक गणित के शिक्षक रहे। उनकी बहू (हबीबा बिंत मंसूर) मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में जूलॉजी डेमोस्ट्रेटर हैं। उनके बड़े बेटे मुजफ्फर अहमद अरमान मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में फारसी के शिक्षक हैं।
वहीं जन सुराज के इमामगंज से उम्मीदवार डॉक्टर जितेंद्र पासवान शिशु रोग विशेषज्ञ और न्यूनतम शुल्क में बेहतर इलाज के लिए विख्यात हैं। कोविड- 19 के दौरान शेरघाटी अनुमंडल के अंतर्गत मुफ्त चिकित्सा सेवा चलाया था। डॉक्टर जितेंद्र पासवान पूर्व मुखिया प्रतिनिधि और पूर्व पंचायत समिति प्रतिनिधि भी रह चुके हैं।