BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान
26-Dec-2024 07:52 AM
By First Bihar
SHIVHAR : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर हैं। गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा शिवहर और सीतामढ़ी में होगी। पहले चरण के तीसरे दिन की यात्रा में वह दो जिलों में जाएंगे। सीएम सीतामढ़ी में रीगा चीनी मिल का शुभारंभ करेंगे। सीएम दोनों जिलों में क्षेत्र भ्रमण कर विकास योजनाओं की स्थिति जानेंगे और लोगों से समस्याओं से अवगत होंगे। जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर, उनकी भी राय जानेंगे।
जानकारी के अनुसार, सीएम नीतीश कुमार चीनी मिल प्रबंधन और गन्ना किसानों से बातचीत करेंगे। वहां से मनियारी गांव जाकर जल, जीवन हरियाली कार्यक्रम के तहत विकसित तालाब, ध्यान केन्द्र ओपन जिम का लोकार्पण करेंगे। सीतामढ़ी कलेक्ट्रेट में अफसरों संग समीक्षा बैठक भी करेंगे। साढ़े तीन बजे वे पटना लौट आएंगे।
मालूम हो कि 1932 में स्थापित रीगा चीनी मिल जनवरी 2021 में बंद हो गई थी। उस समय मिल में 400 कर्मचारी थे। कर्नाटक की कंपनी नूरानी सुगर लिमिडेट ने इसे अधिगृहित किया है। वर्तमान में मिल की पेराई क्षमता 40 हजार क्विंटल प्रतिदिन है। वहीं, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर, उनकी भी राय जानेंगे। साथ ही पदाधिकारियों को विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री दिशा-निर्देश भी जारी करेंगे।
गौरतलब हो कि, मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा का पहला चरण 23 दिसंबर को चंपारण से प्रारंभ हुआ है। दूसरे चरण की प्रगति यात्रा चार जनवरी 2025 से प्रारंभ होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'प्रगति यात्रा' का उद्देश्य राज्य में विकास योजनाओं की समीक्षा करना और विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को तेज करना है। इस यात्रा के दौरान आधुनिक हेलीकॉप्टर का उपयोग इसे एक प्रभावी और तेज प्रक्रिया बनाता है।