ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल

Home / news / Bihar Politics: राजद-कांग्रेस का दामन दलितों के खून से सने हैं...वोट के लिए...

Bihar Politics: राजद-कांग्रेस का दामन दलितों के खून से सने हैं...वोट के लिए दलितों को मरवाते थे, महागठबंधन पर भड़की जेडीयू

21-Dec-2024 12:06 PM

By Viveka Nand

Bihar Politics: जेडीयू ने कहा है कि नीतीश कुमार हैं अंबेडकर के सच्चे और जमीनी हिमायती. राजद-कांग्रेस का दामन तो दलितों के खून से सने हैं. अंबेडकर के नाम पर हो रही राजनीति को लेकर जद (यू0) प्रवक्ता नवल शर्मा ने महागठबंधन पर जोरदार हमला बोला है.

JDU का राजद-कांग्रेस पर जोरदार हमला

उन्होंने कहा कि अम्बेडकर के नाम पर राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए व्याकुल कांग्रेस और राजद के दामन दलितों के खून से सने हैं। लोग अरवल नरसंहार को कैसे भूलेंगे जब कांग्रेसी सीएम बिंदेश्वरी दुबे के कार्यकाल में खुद पुलिस ने जलियांवाला कांड की तरह 21 दलितों को मार गिराया था। जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस और लालू के काल में सौ से ज्यादा नरसंहार हुए. जिसमें अनगिनत दलित बहनों की मांगें सूनी हो गईं. हैरत की बात यह की इसमें कितने आरोपी जेल भेजे गए, इसपर राजद कांग्रेस के लोग कुछ नहीं बोलते।

उन्होंने कहा कि राजद-कांग्रेस के लोग वोट के लिए दलितों को मरवाते थे, नहीं तो क्या कारण है कि नीतीश कुमार के सत्ता में आने के साथ ही बिहार में नरसंहार अचानक रुक गए. आज वही प्रताड़ित दलित बिहार में मुख्यमंत्री के सामने खड़ा होकर शान से 15 अगस्त और 26 जनवरी को झंडा फहरा रहे हैं. सीएम नीतीश ने अम्बेडकर के सपने को धरती पर उतारते हुए, उन्हें वह सब कुछ दिया जिसकी वह कल्पना भी नहीं कर सकते थे.अनगिनत विकास योजनाएं, आरक्षण का सही लाभ और सामाजिक बराबरी का एहसास.