Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
29-Dec-2024 03:35 PM
By First Bihar
BIHAR POLITICS: नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार की सूरत बदली है. सूबे में अमन-चैन का माहौल है. बिहार का बजट महज 24 हजार करोड़ का था जबकि आज बिहार का बजट 2 लाख 78 हजार करोड़ का है जिससे बिहार में सड़क, पुल पुलिया, बिजली, हर घर नल का जल के साथ-साथ स्कूल एवं अस्पतालों का विकास हो रहा है।
जनता दल यू के प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश सिंह सेतु ने कहा कि बिहार में 2005 में एनडीए की नेतृत्व में नीतीश कुमार की सरकार बनने से बिहार की सूरत बदली है .बिहार के लोग अमन चैन के माहौल में जी रहे हैं. सेतु महुआ विधान सभा क्षेत्र के हसनपुर ओसती फुलवरिया फतहपुरपकडी गांव में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक को संबंधित कर रहे थे. इस दौरान ओमप्रकाश सेतु ने कहा की जिस समय 2005 में नीतीश कुमार की सरकार बनी थी, उस समय बिहार का बजट महज 24 हजार करोड़ का था, जबकि आज बिहार का बजट 2 लाख 78 हजार करोड़ का है. जिससे बिहार में सड़क, पुल पुलिया, बिजली, हर घर नल का जल के साथ-साथ स्कूल एवं अस्पतालों का विकास हो रहा है।
उन्होंने कहा कि आपको जानकारी होना चाहिए कि जिस समय 2005 में नीतीश कुमार जी की सरकार बिहार में बनी थी, उस समय स्कूल से बाहर रहने वाले बच्चों की संख्या 12% के करीब थी.आज स्कूल से बाहर रहने वाले बच्चों की संख्या एक प्रतिशत से भी काम है। सेतु ने कहा कि नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार की राजधानी पटना से कहीं भी जाने में 5 घंटे से अधिक का समय नहीं लगता है .जिसकी वजह है बिहार में सड़क एवं सड़क पुल का तेजी से निर्माण होना और यह बिहार के विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ही देन है। जदयू के नेता और कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों को हर घर तक पहुंचना चाहिए। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार सुमन ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री के शासनकाल में अमन चमन चैन का माहौल बना है जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। इस मौके पर जदयू के नेता अनिल कुमार, प्रहलाद ठाकुर, नागेंद्र ठाकुर सहित बड़ी संख्या में जदयू के नेता और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये।