ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप

बिहार पुलिस अभ्यर्थियों ने ट्रेन को किया हाईजैक, आरपीएफ वालों ने बोला सरेंडर, देखें वीडियो

12-Jan-2020 03:52 PM

BUXAR : बिहार पुलिस में सिपाही के पदों पर भर्ती के लिए हो रही लिखित परीक्षा में कई तस्वीरें सामने आ रही हैं. अभ्यर्थी परीक्षा सेंटर तक पहुंचने के लिए और फिर परीक्षा के बाद घर आने के लिए ट्रेनों के इंजन पर चढ़कर सफर कर रहे हैं. आज 12 जनवरी को दो पालियों में लिखित परीक्षा के पहले चरण की परीक्षा हो रही है. भारी संख्या में अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए.




ट्रेन के इंजन पर चढ़े अभ्यर्थी 
बक्सर जिले से हैरान करने वाली कई तस्वीरें सामने आई हैं. जिसमें सिपाही भर्ती के अभ्यर्थी ट्रेन के इंजन पर चढ़कर सफर करने को मजबूर हैं. अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रशासन की ओर से कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किये गए थे. आने-जाने में उनको काफी परेशानी को हुई. 12 जनवरी को सुबह 10 से 12 और दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक दो पालियों में सिपाही भर्ती की परीक्षा ली गई.


आरपीएस ने बोला सरेंडर 
बक्सर रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थी गुवाहाटी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के इंजन पर चढ़े दिखाई दिए. परीक्षा ख़त्म होने के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल दिखा. भीड़ के कारण आम यात्रियों को भी काफी परेशानियों से जूझना पड़ा. अभ्यर्थियों को आरपीएफ की टीम ने काफी समझाने की कोशिश की मगर ट्रेन के इंजन पर चढ़े अभ्यर्थी नहीं उतरे. आरपीएफ पोस्ट इंस्पेक्टर प्रभारी जवाहरलाल प्रसाद ने बताया कि उनकी ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे. अभ्यर्थियों को उतारने की कोशिश की गई लेकिन अभ्यर्थी नहीं उतरे.