बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
09-Jun-2023 05:39 PM
By First Bihar
CSBC Bihar Police Constable Bharti 2023: बिहार पुलिस में कांस्टेबल की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है. केन्द्रीय चयन पर्षद ने कांस्टेबल की बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जिसके तहत 21391 कांस्टेबलों की भर्ती निकाली गई है. इच्छुक छात्र 20 जून से आवेदन कर सकते है. जिसके लिए सीएसबीसी वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर आवेदन कर सकते है.
बता दें 20 जून से शुरू आवेदन की प्रक्रिया की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2023 है. इस एग्जाम के लिए पेपर का लेवल बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के स्तर का होगा. लिखित परीक्षा में पास कैंडिडेट को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा.
बिहार पुलिस में कांस्टेबल के पदों के लिए 12वीं यानी इंटर पास उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे. और अगर दूसरे राज्य के भी है तो युवा आवेदन कर सकते हैं. वही इस पड़ के लिए आयु सीमा सामान्य (अनारक्षित) वर्ग के पुरुषों एवं महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष रखी जाएगी. वही राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
कांस्टेबल पड़ के लिए वेतनमान लेवल - 3 , 21,700 - 69,100 रुपये है. वही लिखित परीक्षा फाइनल मेरिट लिस्ट का आधार नहीं होगी. लिखित परीक्षा केवल फिजिकल टेस्ट के लिए क्ववालिफाइंग होगी. जहां लिखित परीक्षा में 30 फीसदी से कम अंक प्राप्त करने वाले कैंडिडेट शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए असफल घोषित किए जाएंगे. बता दें लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी. और प्रश्न-पत्र हल करने के लिए 2 घंटे दिए जाएंगे. कुल 100 प्रश्न होंगे जिसके लिए हर एक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा.