Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी
23-May-2024 01:07 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में कार्यरत सिटी एसपी या ग्रामीण एसपी को अब स्पेशल पावर दिया गया है। अब सिटी एसपी या ग्रामीण एसपी के पास यह पावर होगा कि वह दारोगा स्तर के पुलिस पदाधिकारियों को सस्पेंड कर सकते हैं। इससे पहले यह अधिकार सिर्फ SSP के पास होता था। सिटी SP या ग्रामीण SP के पास इससे पहले सिर्फ अनुशंसा करने का अधिकार था। लेकिन अब वह सीधा निर्णय ले सकते हैं।
दरअसल, सूबे के अंदर कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए और पदाधिकारियों के काम करने की स्टाइल में सुधार करने को लेकर बिहार पुलिस की नियमावली में बड़ा बदलाव किया गया है। अब दारोगा रैंक के थानेदार या अफसर को सिटी या ग्रामीण एसपी भी निलंबित कर सकते हैं। इससे पहले पटना जिले में यह अधिकार आईपीएस होने के बावजूद सीनियर एसपी से नीचे रैंक के अधिकारियों के पास नहीं था।
इस आदेश के बाद अब दारोगा रैंक के पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने के लिए उन्हें ऊपर के अधिकारियों को अनुशंसा नहीं करनी पड़ेगी। पटना में कुछ महीने पहले तक एसएसपी दारोगा रैंक के थानेदार या अफसर को निलंबित करते थे। इसके बाद उनके ऊपर विभागीय कार्रवाई चलाई जाती थी। सिटी व ग्रामीण एसपी रैंक के अधिकारियों को यह अधिकार मिलने के बाद सुस्त पुलिसकर्मियों पर वह तेजी से कार्रवाई कर सकेंगे। सुधार नहीं हुआ तो उन पर त्वरित कार्रवाई की जा सकेगी।
उधर, नए नियम के तहत अगर किसी दारोगा रैंक के पुलिसकर्मी पर कार्रवाई हुई है तो वह अपना पक्ष डीआईजी के पास रख सकते हैं। पक्ष समझने व सत्यता की जांच करने के बाद वहां से उन्हें राहत मिल सकती है। आईजी की अपील में दारोगा पर लगाए गए आरोप सत्य पाए जाने की स्थिति में सिटी या ग्रामीण एसपी का फैसला बरकरार रहेगा।