Bihar Crime News: ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप Bihar Crime News: ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप Bihar Assembly : तो क्या फिर रद्द होगी सुनील सिंह की सदस्यता ? सदन में हुई गाली-गलौज की घटना पर बोले मंत्री अशोक चौधरी - सभापति जल्द लेंगे एक्शन बिहार का गालीबाज दारोगा: युवक को गाली देते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, SP ने दिए जांच के आदेश Bihar Assembly : ‘नीतीश कुमार कमजोर नेतृत्व दिख रहा है ...', बोले तेजस्वी यादव .... CM को डिमेंशिया नहीं हुआ है तो क्यों विदेश में करवाते हैं इलाज Success Story: पिता बनाना चाहते थे डॉक्टर पर, बेटे ने रियल्स के दम पर खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य; जानिए पूरी कहानी और कैसे बदली किस्मत BIHAR NEWS : मंत्री अशोक चौधरी और सुनील सिंह में भिडंत, गाली -गलौज तक पहुंच गई बात, सभापति ने विपक्ष को किया मार्शल आउट Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में फिर से उठा घोड़पड़ास का मामला, बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार से पूछे सवाल Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में फिर से उठा घोड़पड़ास का मामला, बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार से पूछे सवाल बिहार विधान परिषद में दिखा अनोखा नजारा, समय होने के बाद अपनी सीट पर बैठे रहे विपक्षी सदस्य; लेकिन नहीं बजी बेल; जानिए वजह
18-Jul-2022 05:01 PM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA : राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ में बीते दिनों PFI के आतंकी मॉड्यूल के खुलासे के बाद से पुलिस लगातार PFI के नेटवर्क को खंलागने में जुटी है। पुलिस ने इस मामले में 26 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस अबतक 6 संदिग्धों को गिरफ्तार कर चुकी है और बाकी बचे 20 लोगों की गिरफ्तारी के लिए राज्य के अलग अलग जिलों में छापेमारी कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ रविवार को संगठन के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और PFI के झंडे लहराये।
प्रदर्शनकारी पीएफआई के सदस्यों का कहना था कि पुलिस उन्हें झूठे मामले में फंसाकर उनके संगठन को बदनाम करने की कोशिश कर रही है, उनका इस सब से कोई लेना देना नहीं है। इस दौरान PFI के लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुस्लिम समुदाय के लोगों को झूठे केस में फंसाने का काम बंद करे। PFI के प्रदेश अध्यक्ष महबूब आलम का आरोप है कि पुलिस ने बेवजह अतहर परवेज और मो. जलालुद्दीन को गिरफ्तार किया है। दोनों PFI के सदस्य नहीं हैं बल्कि SDPI के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि PFI के खिलाफ जो भी आरोप लगाए गए हैं वह एक राजनीतिक साजिश है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना दौरे से पहले पुलिस ने फुलवारीशरीफ से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक PFI और SDPI के द्वारा युवाओं को हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। इस मामले में पुलिस ने 26 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल संगठन से जुड़े 6 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है जबति 20 अन्य लोगों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। इसी का विरोध जताते हुए दरभंगा में संगठन के सदस्यों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया।