बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
09-Jul-2024 03:41 PM
By First Bihar
PATNA: बीपीएसएससी ने बिहार पुलिस सब इंस्पेक्ट भर्ती परीक्षा का रिजल्ज जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 5.36 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा में 1275 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। सफल अभ्यर्थियों में 822 पुरुष, 450 महिला और तीन ट्रांसजेंडर शामिल हैं। बिहार पुलिस में पहली बार तीन ट्रांसजेंडर दारोगा बने हैं।
बिहार पुलिस सब इंस्पेक्ट भर्ती के लिए आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा में 7623 अभ्यर्थी सफल हुए थे। 10 से 19 जून के बीच सफल अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट की जांच की गई थी। वेरिफिकेशन के दौरान 6788 अभ्यर्थी ही पहुंचे थे। इसके बाद अंतिम चरण के लिए 3727 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। अब परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है जिसमें 1275 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं।
1275 पदों के लिए आयोजित परीक्षा में पांच लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इस परीक्षा में ट्रांसजेंडर के लिए पांच पद आरक्षित थे। पांच पदों में तीन पर ट्रांसजेंडरों का चयन हुआ है। बिहार पुलिस की बहाली में पहली बार ट्रांसजेंडर का चयन किया गया है।