ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बिहार: पीएम मोदी को आइडियल मानकर MA पास युवक बेच रहा चाय, जानिए...

बिहार: पीएम मोदी को आइडियल मानकर MA पास युवक बेच रहा चाय, जानिए वजह

09-Jun-2022 07:47 AM

KATIHAR: आजकल ग्रेजुएशन और मास्टर्स के डिग्री लेने के बाद भी चाय बेचने का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। इसी बीच खबर कटिहार से आई है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आइडियल मानने वाले MA पास अजय कुर्सेला NH31 डुम्मर चौक के पास अपनी चाय दुकान चला रहे हैं। यहां सिर्फ चाय नहीं बल्कि पेड़ा, घी और दही भी बेचा जाता है। दरअसल इलाका दियारा क्षेत्र से सटे होने के कारण अपराध के गढ़ के रूप में जाना जाता था, लेकिन अब अजय ने स्वरोज़गार खोलकर दूसरे युवाओं के लिए भी प्रेरणा के स्रोत बन गए हैं। 


आपको जानकार हैरानी होगी कि अब दूरदराज से यात्रा करने वाले लोग इस चाय दुकान पर चाय पीते हैं और यहां कस्टमर्स की भीड़ लगी रहती है। पॉलिटिकल साइंस में MA पास अजय का कहना है कि इतने MA की डिग्री होने के बावजूद कुछ दिन बच्चों को ट्यूशन पढ़ाया, लेकिन अपने भाइयों के साथ इस काम में हाथ बटाने के दौरान उन्हें इस काम में ज्यादा मुनाफा लगा और अब इसीलिए इस काम से जुड़ गए हैं। 


चाय की चुस्की लेने पहुंचे स्थानीय बरारी विधायक विजय सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भरता के ऐसे ही पाठ से आने वाले युवाओं को सीख लेना चाहिए। साथ ही विधायक ने ये भी कहा कि राज्य सरकार ने ऐसे युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आसान किस्तों पर आसान दरों पर बैंक ऋण की भी व्यवस्था कराई है।