ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित

Home / news / खेल सम्मान समारोह का बहिष्कार करेगा बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन, अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी का...

खेल सम्मान समारोह का बहिष्कार करेगा बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन, अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी का आमरण अनशन लगातार दूसरे दिन भी जारी

26-Aug-2019 08:50 PM

By 7

PATNA : बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी का आमरण अनशन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा. एसोसिएशन की ओर से कहा जा रहा है कि अगर सरकार की ओर से मांगों पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं होती है तो बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन खेल सम्मान समारोह का बहिष्कार करेगा. एसोसिएशन ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जब खिलाड़ियों को रोजगार और संसाधन ही मुहैया नहीं होंगे तो इस सम्मान का क्या मतलब है. खेल सम्मान समारोह के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति नहीं चलेगी. सरकार खिलाडियों के लिए जो घोषणाएं करती है. उसपर कोई कार्यवाही नहीं होती है. सिर्फ खानापूर्ति के लिए यह सम्मान समारोह किया जाता है. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक सचिव आशीष सिन्हा अनशन स्थल पर तिवारी का हालचाल जानने पहुंचे. मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि हम नहीं चाहते कि बिहार के खिलाड़ी सड़कों पर रहे लेकिन बिहार की खेल व्यवस्था जिस तरह से चरमराई हुई है. इस व्यवस्था में खेल खिलाड़ियों का विकास असंभव है. इसलिए मजबूरन खिलाड़ियों को सड़कों पर आकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ता है. सचिव आशीष सिन्हा ने कहा कि मांग पूरी हो चुकी है. मोइनुल हक स्टेडियम को फिर से खेलने के लिए बहाल कर दिया गया है. अन्य मांगों पर विचार किया जा रहा है. इसके परिणाम बहुत जल्द मिलेंगे. पदाधिकारियों ने तिवारी से अनुरोध किया कि आप अनशन समाप्त कर दें. तिवारी ने दोनों अधिकारियों से कहा जबतक कोई ठोस निर्णय बाकि मांगो पर भी नहीं हो जाता है. तबतक अनशन समाप्त नहीं होगा.