ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / बिहार परिवर्तन के दौर से गुजर रहा, न्याय के साथ हो रहा विकास...

बिहार परिवर्तन के दौर से गुजर रहा, न्याय के साथ हो रहा विकास - नीतीश

06-Dec-2019 01:36 PM

GOPLGANJ : जल जीवन हरियाली यात्रा के तहत पहले चरण के आखिरी दिन सीएम नीतीश कुमार ने  गोपालगंज में कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। सीएम ने गोपालगंज के बरौली देवापुर में करीब 400 करोड़ की योजनाओ का सामूहिक रूप से शिलान्यास और उद्घाटन किया।

इस मौके पर सबसे पहले सीएम नीतीश कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की बात करते हुए कहा कि पहले 12फीसदी बच्चे स्कूल से बाहर थे, जो अब घटकर एक फीसदी से भी कम हो गया है। सीएम ने बढ़ती आबादी पर भी चिंता व्यक्त की। कहा कि जहां महिलाएं शिक्षित हैं, वहां प्रजनन दर काफी कम है, इसलिए अप्रैल से हर पंचायत में उच्च माध्यमिक की पढ़ाई शुरू की जायेगी। उन्होंने हर घर नल का जल और बिजली क्षेत्र में सुधार को सरकार की प्राथमिकता बताया।

सीएम नीतीश ने कहा कि  जल है तो जीवन है और जीवन है, तभी हरियाली है।  जल-जीवन-हरियाली का संबंध भावी पीढ़ी से है, जिसे मिशन मोड में पूरा किया जायेगा। सीएम ने कहा कि बिहार परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। पहले के बिहार और अब के बिहार में काफी फर्क है। हर क्षेत्र में काम हो रहा है, न्याय के साथ विकास हो रहा है।

नीतीश कुमार ने कहा कि तेजी से हो रहे जलवायु परिवर्तन को लोग झेलने को मजबूर हैं, लेकिन अब समय सजग होने का है। सरकार यह ठान चुकी है कि आमजन की सहभागिता से बड़ा काम किया जायेगा। जैसे आमजन के सहयोग से शराब को बंद किया गया, बाल विवाह और दहेज प्रथा पर नकेल कसी गयी, वैसे ही जल-जीवन-हरियाली को अंतिम चरण तक पहुंचाया जायेगा।

सीएम ने कहा कि बारिश में भारी गिरावट आयी है। 30 वर्ष पहले बारिश 1200 से 1500 एमएम थी, जो अब  घटकर औसतन 900 एमएम रह गयी है। अगले तीन वर्षों में शुद्ध ऑक्सीजन और वर्षा की स्थिति सुधारने के लिए उन्होंने आठ करोड़ पौधे लगाने की बात कही, जबकि डेढ़ वर्षों में डेढ़ करोड़ से अधिक पौधे लगाये जा चुके हैं।