ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

बिहार: आहर के पानी में डूबने से दो बच्चियों की मौत, एक की हालत नाजुक, परिजनों में मचा कोहराम

बिहार: आहर के पानी में डूबने से दो बच्चियों की मौत, एक की हालत नाजुक, परिजनों में मचा कोहराम

20-Jul-2023 07:02 PM

By Dheeraj Kumar

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां आहर में हाथ पैर धोने के दौरान तीन बच्चियां गहरे पानी में चली गईं। इस हादसे में दो बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की जान ग्रामीणो ने बचा ली है। इस हादसे के बाद मृतक बच्चियों के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के चिनबेरिया गांव की है।


मृतक बच्चियों की पहचान चिनबेरिया गांव के पंडित टोला निवासी दिनेश पंडित की 11 वर्षीय संजू कुमारी और ललन पंडित की 14 वर्षीय बेटी शिवानी कुमारी के रूप में हुई है जबकि गुड्डू पंडित की 10 वर्षीय बेटी मरनी कुमारी की जान इस हादसे में बाल बाल बच गई। बताया जा रहा है कि गुरुवार को तीनों बच्चियां आपस में खेल रहीं थी और इसी दौरान हाथ पैर धोने के लिए आहर के पास गई थीं।


आहर में हाथ पैर धोने के दौरान तीनों का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चली गईं। तीनों बच्चियों को डूबता देख आसपास के ग्रामीण जमा हो गए और दो एक बच्ची को पानी से बाहर निकाल लिया हालांकि इस दौरान दो लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक बच्चियों के परिजनों में कोहराम मच गया है।


हादसे में बाल बाल बची लड़की की भी स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर मृतक बच्चियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।