Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार
14-Dec-2021 02:06 PM
PATNA : आज बिहार में अंतिम चरण के वोटों की गिनती चल रही है. जिसमें कई चौकाने वाले नतीजे सामने आए. वहीं पिपरासी प्रखंड के सौरहा पंचायत से जदयू एमएलसी भीष्म साहनी की पुत्री रिंकी सहनी मुखिया का चुनाव लड़ रही थी जो हार गई हैं. लेकिन भीष्म साहनी की पुत्रवधु अनिता कुमारी बीडीसी का चुनाव जीती है.
वहीं राजद नेता मुकेश कुशवाहा की पत्नी प्रेमा मेहता सौरहा पंचायत से मुखिया का चुनाव जीती है. पिपरासी प्रखंड प्रमुख यशवंत यादव चुनाव हार गए. बता दें पंचायत चुनाव के अंतिम चरण की 17,286 सीटों के लिए कुल 62.81 प्रतिशत वोट पड़े. जहां अंतिम चरण में 20 जिलों के 38 प्रखंडों की 568 पंचायतों में 8067 बूथों पर मतदाताओं ने जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, सरपंच व पंच के 63,718 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर दिया.
बता दें मैनेजर राय ने निवर्तमान मुखिया राम सुजान को हरा कर जीत हासिल की है. वहीँ भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड की लालू के डेरा पंचायत से पहली बार 76 वर्षीय आठवीं पास जयराम साह 211 वोट से जीते. वहां निवर्तमान मुखिया पारस साह तीसरे स्थान पर रहे. बेगूसराय के तेघड़ा प्रखंड की पिढ़ौली पंचायत से मुखिया पद पर अनुराग उर्फ सन्नी 700 वोटों से जीते.