ब्रेकिंग न्यूज़

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Home / news / पंचायत चुनाव : तीसरे चरण के लिए अधिसूचना बुधवार को, यहाँ शुरू होगा...

पंचायत चुनाव : तीसरे चरण के लिए अधिसूचना बुधवार को, यहाँ शुरू होगा नामांकन

14-Sep-2021 07:01 AM

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया जारी है। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का काम पूरा किया जा चुका है। अब तीसरे चरण के लिए अधिसूचना जारी होने वाली है। प्रदेश में पंचायत चुनाव के तहत तीसरे चरण के लिए 35 जिलों के 50 प्रखंडों में चुनाव को लेकर अधिसूचना का 15 सितंबर को जारी होगी। तीसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू होगी। 


राज्य में दूसरे चरण के पंचायत चुनाव को लेकर 34 जिलों के 58 प्रखंडों में नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो गयी। इस चरण के लिए शनिवार तक 61,768 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। इनमें 29,987 पुरुषों ने और 31,781 महिलाओं ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इस चरण के लिए अबतक एक हजार नामांकन पत्र ऑनलाइन दाखिल किए गए हैं। इस चरण के लिए सबसे अधिक 35,151 नामांकन पत्र पंचायत सदस्य की कुल 10.353 सीटों के लिए दाखिल किए गए हैं।


तीसरे चरण में 35 जिलों के 50 प्रखंडों में जिन जगहों पर चुनाव होगा उनमें पटना के नौबतपुर और विक्रम, बक्सर के डुमरांव, रोहतास के काराकाट, नालंदा के सिलाव, नगरनौसा, कैमूर के चैनपुर, भोजपुर के जगदीशपुर, गया के मोहड़ा, अतरी व नीमचकबथानी, नवादा के रजौली, औरंगाबाद के बारूण, जहानाबाद के रतनीफरीदपुर, अरवल के कुर्था, सारण के गड़खा, सीवान के हुसैनगंज व हसनपुरा, गोपालगंज के भोरे, वैशाली के जन्दाहा, मुजफ्फरपुर के सकरा व मुरौल, पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया व घोड़ासहन, प. चंपारण के नरकटियागंज, सीतामढ़ी के बोखड़ा व बथनाहा, दरभंगा के बहेड़ी, मधुबनी के फुलपरास और खुटौना प्रखंड शामिल हैं।