हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
18-May-2020 07:34 AM
PATNA : बिहार में अगले 20 और 21 मई के लिए आंधी- बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. बंगाल की खाड़ी में विकसित चक्रवात एम्फन के मद्देनजर अगले 2 दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
इसका असर सोमवार से बिहार में दिखने लगेगा. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि चक्रवात ज्यादा मजबूत है, लेकिन उड़ीसा और आंध्रप्रदेश के तटों से टकरा रहा है इस कारण बिहार के मौसम पर बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ेगा. लेकिन मौसम विभाग ने 20 और 21 मई को आंधी-तूफान को लेकर बिहार के सभी जिलों में ब्लू अलर्ट जारी किया है.
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो सोमवार तो गी तापमान में दो से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी. वैज्ञानिक ने बताया कि चक्रवात आने की स्थिति में मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ता है. चुकी नमी को साइक्लोन अपनी तरफ तेजी से खींचता है इस वजह से पारे में तेजी से बढ़ोतरी होती है. बिहार में पिछले दो-तीन दिनों से पारे में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. पटना का पारा पिछले 4 दिनों में 5 डिग्री तक ऊपर चढ़कर रविवार को 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
पश्चिम बंगाल की विभिन्न जगह पर रविवार की शाम से ही तेज हवा और बारिश शुरू हो गई है. झारखंड में इसका असर 19 मई को दोपहर और बिहार में 20 मई से देखने को मिलेगा.