मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
15-Nov-2024 09:17 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: आपको ये खबर पढकर हैरानी हो सकती है. लेकिन बात सच है. बिहार में केंद्र सरकार के एक मंत्री पंखे का उद्घाटन करने पहुंच गये. एक लाइब्रेरी में नया पंखा लगाया गया था, मंत्री जी ने उस बिजली का स्विच दबाकर पंखा चलाया औऱ उसका उद्घाटन किया.
जानिये कौन हैं मंत्री?
ये वाकया बिहार के मुजपफरपुर जिले में हुआ है. मुजफ्फरपुर संसदीय क्षेत्र से बीजेपी के सांसद हैं राजभूषण चौधरी निषाद. वे केंद्र सरकार में जल शक्ति राज्य मंत्री भी हैं. राजभूषण चौधरी निषाद एक लाइब्रेरी में पंखे का उद्घाटन करने पहुंच गये. उन्होंने स्विच दबाकर फैन चालू किया और फिर पंखे का लोकार्पण किया.
मंत्री के फंड से लगा था पंखा
ये मामला तीन दिन पहले का है. केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद ने बिहार के मुजफ्फरपुर के सिविल कोर्ट परिसर में स्थित बार एसोसियेशन की लाइब्रेरी में पंखे का उद्घाटन किया. मुजफ्फरपुर बार एसोसियेशन की लाइब्रेरी में हाल ही में नए पंखे लगाए गए. जिला बार काउंसिल के सदस्यों का कहना है कि केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी के सहयोग से ही लाइब्रेरी में नया पंखा लगा है.
पंखा के उद्घाटन के मौके पर बकायदा कार्यक्रम हुआ. जिला बार एसोसियेशन के सदस्यों ने मंत्री का आभार जताया, जिनकी मदद से लाइब्रेरी में पंखा लग पाया. इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. केंद्रीय मंत्री ने सिविल कोर्ट परिसर में वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ बैठक भी की और उनकी बाकी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन भी दिया.
बता दें कि राजभूषण चौधरी इस साल हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने हैं. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अजय निषाद को करीब 2 लाख 34 हजार वोटों से हराया था. पहली बार सांसद बने राजभूषण चौधरी को केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल कर दिया गया. वह जशक्ति मंत्रालय के राज्यमंत्री के प्रभार में हैं.