Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी
16-Dec-2024 07:08 PM
By First Bihar
PATNA: पत्रकार-लेखक रविशंकर उपाध्याय को लखनऊ में आयोजित एक भव्य समारोह में सोमवार को पत्रकारिता के लिए पंडित प्रताप नारायण मिश्र युवा साहित्यकार सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भाऊराव देवरस सेवा न्यास, लखनऊ की ओर से प्रदान किया गया है। मुख्य अतिथि महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश के कुलपति प्रो. प्रमोद कुमार वर्मा और दिल्ली संस्कृत अकादमी के अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार झा ने उन्हें 25 हजार रुपए की धनराशि, मां सरस्वती की प्रतिमा और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
रविशंकर को यह पुरस्कार उनकी पुस्तक "बिहार के व्यंजन संस्कृति और इतिहास " और पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण के लिए दिया गया। सम्मान ग्रहण करते हुए रविशंकर ने कहा कि यह सम्मान इस वजह से विशिष्ट है क्योंकि पंडित प्रताप नारायण मिश्र ने 38 साल की अल्पायु में न केवल पत्रकारिता में 28 साल में संपादक बने बल्कि साहित्य लेखन में बीसियों पुस्तकें लिखी।
ज्ञात हो कि रविशंकर ने पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक समय तक विविध विषयों पर रिपोर्टिंग की है और इन दिनों शोध व लेखन में जुड़े हैं। उनको यूएनएफपीए समर्थित लाडली मीडिया अवॉर्ड 2020 व 2021 और उनकी पुस्तक "बिहार के व्यंजन: संस्कृति और इतिहास" को मंत्रिमंडल सचिवालय राजभाषा विभाग का पांडुलिपि पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है। समारोह का संचालन न्यास के संयोजक विजय कुमार कर्ण ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष ओम प्रकाश गोयल, जितेंद्र अग्रवाल संयुक्त सचिव, सचिव राहुल सिंह, रणजीत तिवारी आदि उपस्थित थे।