बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
10-Dec-2024 05:21 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: बिहार में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का दावा सरकार करती है लेकिन इसकी जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। मामला जमुई के बरहट पीएचसी का है जहां डॉक्टर से लेकर स्वास्थ्य कर्मी लापरवाही की सीमा तोड़ रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और एएनएम आए दिन गायब रहते हैं जिसके कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इसकी एक बानगी मंगलवार को देखने को मिली जब मारपीट में घायल युवक भरकहुआ गांव निवासी सुबोध यादव इलाज करवाने के लिए पीएचसी पंहुचा था। पीएचसी खुला हुआ था लेकिन एक भी कर्मचारी वहां दिख नहीं रहा था। पीएचसी के हरेक कमरे में ताला लटका हुआ था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक मरीज की अंगुली में गंभीर चोट लगी है। खून से लथपथ वो अपने अंगुली का वीडियो में दिखाते हुए पीएचसी के अव्यवस्था को उजागर कर रहा है।
वायरल वीडयो में साफ यह बात सुना जा सकता है कि दर्द से कहरा रहा युवक कह रहा है कि वो अपना इलाज करवाने के लिए बरहट पीएचसी आया है, यहां ना तो डॉक्टर है और ना ही स्वास्थ्य कर्मी ही है। यहां हरेक रूम में ताला लगा हुआ है। बताया जाता है कि सोमवार की रात आठ बजे से मंगलवार की सुबह आठ बजे तक पीएचसी में आयुष चिकित्सा पदाधिकारी कटौना हेल्थ वेयरलस सेंटर में कार्यरत डा.कविंद्र प्रसाद, एएनएम निभा कुमारी(गुरमाहा) और रीमा कुमारी (पतौना) की ड्यूटी प्रसव कक्ष और आपातकालीन सेवा को लेकर लगाई गई थी लेकिन चिकित्सक सहित एएनएम ड्यूटी से नदारत थी।
इस मामले में बरहट के चिकित्सा पदाधिकारी डा.विवेक कुमार सिंह ने कहा कि आयुष चिकित्सक सहित एएनएम ड्यूटी से नदारत थे। जिसे लेकर तीनों से 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वरीय अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। वहीं स्वास्थ्य प्रबंधक बरहट जूली अलका ने बताया कि ड्यूटी से नदारत रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने अस्पताल में चिकित्सकों की कमी का होना बताया। बिना रिलिभर के ड्यूटी से कोई चिकित्सक और एएनएम गायब नहीं रह सकते है। इसे लेकर पत्र जारी कर दिया गया है। वही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद गायब डॉक्टर और एएनएम से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...