ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!

Home / news / BIHAR NEWS : हाजीपुर रेलवे स्टेशन से पुलिस ने डेढ़ करोड़ का गांजा...

BIHAR NEWS : हाजीपुर रेलवे स्टेशन से पुलिस ने डेढ़ करोड़ का गांजा किया बरामद, चार तस्कर हुए गिरफ्तार

05-Oct-2024 11:02 AM

By First Bihar

VAISHALI : बिहार के हाजीपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां हाजीपुर स्टेशन पर आरपीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर 86 किलो गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया। आरपीएफ थाना अध्यक्ष साकेत कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार तस्करों में एक कोच अटेंडेंट भी शामिल है जो त्रिपुरा से गांजा लेकर हाजीपुर डिलीवरी के लिए आया था। अब जीआरपी ने सभी तस्करों से पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू की है।


जानकारी के मुताबिक, हाजीपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक से गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ ने 86 किलो गांजा के साथ चार तस्कर को गिरफ्तार किया है। उक्त कार्रवाई आरपीएफ थाना अध्यक्ष साकेत कुमार के नेतृत्व में की गई है। बताया गया कि कामाख्या लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से भारी मात्रा में गांजा लेकर तस्कर हाजीपुर स्टेशन पहुंच रहे हैं।


सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से आरपीएफ ने 86 किलो गांजा के साथ चार तस्कर को गिरफ्तार किया। ‌गिरफ्तार किए गए तस्कर नगर थाना क्षेत्र के नखास चौक वार्ड नंबर 14 निवासी स्वर्गीय जलाल साहनी के 38 वर्ष के पुत्र लखेनदर सहनी, सारन जिला के आनंदपुर निवासी स्वर्गीय सुनील पासवान के 25 वर्षीय पुत्र राजकुमार, राघोपुर थाना के फतेहपुर निवासी ललन सिंह के 35 वर्षीय पुत्र भूपेश कुमार एवं कोंच अटेंडेंट असम के धोबटी जिला के अमदरूल हक के पुत्र अब्दुल मुतालीब बताया गया है। पकड़े गए कोच अटेंडेंट कुरियर जबकि तीन अन्य व्यक्ति रिसिवर बताया गया है।


वहीं, इस मामले को लेकर आरपीएफ थाना अध्यक्ष साकेत कुमार ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से 86 किलो गांजा के साथ चार तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किया गया अब्दुल मुतालीब कोच अटेंडेंट बताया गया है। साकेत कुमार ने बताया कि कोच अटेंडेंट त्रिपुरा से गांजा लेकर हाजीपुर डिलीवरी के लिए आया था।