ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / Bihar News: घर से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी, तालाब में...

Bihar News: घर से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी, तालाब में डूबने से मौत की आशंका

11-Nov-2024 01:45 PM

By Dheeraj Kumar

JAMUI: जमुई में घर से लापता युवक का शव तालाब से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी जैसे ही लोगों को मिली, बड़ी संख्या में स्थानीय लोग तालाब के पास जमा हो गए। आशंका जताई जा रही है कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक की कपनी बाग तालाब में डूबने से मौत हो गई होगी।


मृतक की पहचान गिद्धौर थाना क्षेत्र के बनझुलिया गांव निवासी रामानंद पासवान के बेटे दीपू पासवान के रूप में हुई है। गिद्धौर पुलिस ने लाककोठी परिसर स्थित कंपनी बाग तालाब से युवक के शव को बरामद किया है। मृतक के पिता ने गिद्धौर थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि 8 नवंबर को दीपक उर्फ दीपू पासवान गांधी आश्रम के नावघरिया टोला से छठ पूजा का मूर्ति विसर्जन करने के लिए नवघरिया टोला के ग्रामीणों के साथ गया था।


मूर्ति विसर्जन करने गए सभी लोग घर लौट गए लेकिन दीपक पासवान घर वापस नही लौटा। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब दीपक का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने इसकी सूचना गिद्धौर पुलिस को दी। गिद्धौर पुलिस ने एनडीएमए की टीम की मदद से बनझुलिया गांव के ग्रामीणों के निशानदेही पर उक्त युवक के शव को तालाब से बरामद कर लिया।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। जिला फोरेंसिक टीम के सदस्यों द्वारा घटना से जुड़े विभिन्न बिंदूओ पर छानबीन अभी जारी है। उधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।