ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक!

BIHAR NEWS : देश में पहली बार 3 ट्रांसजेंडर दारोगा को आज मिलेगा नियुक्ति पत्र, 1239 दारोगा को CM नीतीश देंगे जॉइनिंग लेटर

21-Oct-2024 10:17 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 1239 नव नियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों (दारोगा) को आज नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। पटना के बापू सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इस मौके पर बिहार में पहली बार ट्रांसजेंडर पुलिस अवर निरीक्षकों को भी इस मौके पर नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। इनमें एक ट्रांसवुमेन और दो ट्रांसमेन शामिल हैं। 


जानकारी के मुताबिक बिहार देश का ऐसा पहला राज्य होगा, जहां तीन ट्रांसजेंडरों को एक साथ दारोगा पद के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। पुलिस मुख्यालय से जो जानकारी दी गयी है उसके मुताबिक मानवी मधु कश्यप पहली ट्रांसवुमेन हैं, जो दारोगा बनीं है। जबकि, रोनित झा और बंटी कुमार ट्रांसमेन हैं। गृह विभाग एवं पुलिस मुख्यालय की ओर से आज नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में डीजीपी आलोक राज और गृह विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी भी मौजूद रहेंगे। 


बताया जा रहा है कि सूबे में फिलहाल 70 से 75 हजार कांस्टेबल सेवा दे रहे हैं, जबकि लगभग 30000 एएसआई (ASI), एसआई (SI) और पुलिस इंस्पेक्टर तैनात हैं. वहीं करीब 1000 डीएसपी भी कानून व्यवस्था से लेकर ट्रैफिक संचालन और दूसरी जगह पर योगदान दे रहे हैं। सरकार ने पहले की तरह पुलिस बहाली में 35 फीसदी आरक्षण का भी फैसला लिया है। बिहार देश में पहला ऐसा राज्य है जहां पुलिस महकमे में महिला पुलिसकर्मी सबसे ज्यादा काम कर रही हैं। मौजूदा समय में बिहार में 30000 महिलाएं पुलिस डिपार्टमेंट में अपना योगदान दे रही हैं। 


बता दें कि लंबे संघर्ष के बाद 2021 में पटना उच्च न्यायालय के एक फैसले के बाद, राज्य सरकार ने बीपीएसएससी को पुलिस सेवाओं में तीसरे लिंग की भर्ती करने के लिए कहा था। राज्य के गृह विभाग ने भी पटना हाईकोर्ट की दो सदस्यीय पीठ के समक्ष एक हलफनामा दायर कर कहा था कि सरकार राज्य के हर जिले में तीसरे लिंग वर्ग से एक सब-इंस्पेक्टर और चार कांस्टेबल तैनात करेंगे। आयोग की ओर से जारी 1275 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में 822 पुरुष, 450 महिलाएं और तीन ट्रांसपर्सन शामिल थे।