ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / Bihar News: बक्सर के दर्जनभर गांवों में युवा चेतना ने चलाया अभियान, रोहित...

Bihar News: बक्सर के दर्जनभर गांवों में युवा चेतना ने चलाया अभियान, रोहित सिंह ने गरीबों के बीच किया कंबल का वितरण

08-Dec-2024 05:56 PM

By First Bihar

BUXAR: ठंड के दस्तक से साथ ही गरीबों की परेशानी बढ़ गई है हालांकि सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर गरीबों को ठंड से बचाने के लिए कई तरह के अभियान भी शुरू किए गए हैं। इसी कड़ी में युवा चेतना की तरफ से बक्सर के दर्जन भर गांवों में कंबल वितरण अभियान चलाया गया।


इस मौके पर युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने हजारों लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इस अवसर पर रोहित कुमार सिंह ने कहा कि हम राजनीति में नहीं सेवा में विश्वास रखते हैं। हम ग़रीब और वंचित वर्ग के समग्र विकास हेतु अभियान चला रहे हैं।


रोहित ने कहा कि सरकार ग़रीब के विकास हेतु सराहनीय कार्य कर रही है परंतु प्रत्येक व्यक्ति को भी अपने भूमिका का निर्वहन करना चाहिए। पूरे देश में युवा चेतना ठंड के मौसम को देखते हुए 1 लाख जरूरतमंद लोगों तक कंबल पहुंचाएगी।