ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / अब वैक्सीन के लिए दावेदारी, बिहार ने केंद्र सरकार से मांगी 30 लाख...

अब वैक्सीन के लिए दावेदारी, बिहार ने केंद्र सरकार से मांगी 30 लाख डोज

11-Apr-2021 06:44 AM

PATNA : बिहार में कोरोना टीकाकरण अभियान को तेजी देने के लिए अब और ज्यादा वैक्सीन डोज की जरूरत है। राज्य के अंदर फिलहाल हर दिन औसतन दो से तीन लाख डोज की खपत हो रही है और ऐसे में वैक्सीन के स्टॉक में कमी होने से टीकाकरण अभियान प्रभावित हो सकता है लिहाजा राज्य सरकार ने केंद्र से 30 लाख वैक्सीन की मांग की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 11 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल तक पूरे देश के अंदर कोरोना टीकाकरण का विशेष अभियान चलाने को कहा है। टीकाकरण उत्सव के लिए बिहार में हर दिन तकरीबन चार लाख डोज का लक्ष्य रखा गया है ऐसे में अगले 4 दिन में वैक्सीन की 16 लाख डोज की आवश्यकता होगी। 


बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने वैक्सीन की आवश्यकता को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन से बातचीत की है। राज्य को जल्द ही पुणे से नए वैक्सीन की नई खेप मिलने की उम्मीद है। कोरोना की दूसरी लहर तेज होने के बाद वैक्सीनेशन में तेजी आई है। पिछले 2 दिन में बिहार के अंदर तकरीबन साढे 6 लाख डोज की खपत हुई है। बिहार को शुक्रवार के दिन वैक्सीन की 9 लाख डोज मिली थी। 


स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा है कि कोरोना से निबटने के लिए राज्य सरकार सभी मोर्चों पर मजबूती के साथ है लड़ाई लड़ रही है। मंगल पांडे ने कहा है कि कोरोना वायरस से बचाव और रोकथाम के लिए दवा भंडारण के लिए 8 करोड़ 85 लाख से ज्यादा की राशि की स्वीकृति की गई है। इन दवाओं से कोरोना के प्रसार को कम करने में मदद मिलेगी। बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड इस राशि का उपयोग कर कोरोना वायरस के खिलाफ दवा भंडारण के लिए करेगा। तकरीबन 9 करोड की राशि से पीपीई किट, एक्सट्रैक्शन किट, आरटीपीसीआर किट, सैनिटाइजर और बाकी दवाएं खरीदी जाएंगी।