ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

Bihar News: पटना जंक्शन से अगवा दो वर्षीय मासूम सीतामढ़ी से बरामद, 2.70 लाख में बेचने की साजिश नाकाम; दो गिरफ्तार

Bihar News: बिहार की राजधानी के पटना जंक्शन से अगवा किए गए दो वर्षीय मासूम सोनू कुमार को रेलवे पुलिस ने सीतामढ़ी जिले के खेरवा गांव से सकुशल बरामद कर लिया.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: बिहार की राजधानी के पटना जंक्शन से अगवा किए गए दो वर्षीय मासूम सोनू कुमार को रेलवे पुलिस ने सीतामढ़ी जिले के खेरवा गांव से सकुशल बरामद कर लिया है। घटना 30 मई 2025 की है, जब सोनू को पटना जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 10 पर स्थित टिकट काउंटर के पास से अपहरण कर लिया गया था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।


जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि सोनू को अपहरण के बाद ₹2.70 लाख रुपये में बेचने की साजिश रची गई थी और उसे गांव के ही एक व्यक्ति को सौंप दिया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए रेल पुलिस अधीक्षक अमृततेंदू शहर ठाकुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने तुरंत कार्रवाई करते हुए तकनीकी सर्विलांस और गुप्त सूचना के आधार पर सीतामढ़ी के खेरवा गांव में छापेमारी की।


रेल एसपी ठाकुर ने बताया कि बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा, “यह एक सुनियोजित अपहरण था, जिसका उद्देश्य बच्चे की तस्करी करना था। समय रहते कार्रवाई कर हमने न केवल सोनू को बचाया, बल्कि दो अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है। शेष संदिग्धों की पहचान की जा रही है।”


पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में एक का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से है और यह गिरोह बच्चों की खरीद-फरोख्त से जुड़ा हो सकता है। इस एंगल से भी जांच जारी है। इस मामले में बच्चों की सुरक्षा को लेकर रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा उपायों और निगरानी की भी समीक्षा की जा रही है।


इस घटना ने एक बार फिर रेलवे स्टेशनों पर बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है, हालांकि रेलवे पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ा अपराध होने से रोक लिया। सोनू की सकुशल वापसी से उसके परिवार और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है, लेकिन इस घटना ने प्रशासन और यात्रियों को सजग रहने की चेतावनी भी दे दी है। रेलवे पुलिस की टीम ने बताया कि अब स्टेशन परिसर में CCTV निगरानी को और सुदृढ़ किया जाएगा और विशेष रूप से बच्चों के साथ यात्रा कर रहे परिवारों के लिए सतर्कता अभियान चलाया जाएगा।