ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बिहार: गंडक नदी में डूबकर छात्र की मौत, स्कूल छोड़कर दोस्तों के साथ...

बिहार: गंडक नदी में डूबकर छात्र की मौत, स्कूल छोड़कर दोस्तों के साथ गया था नहाने

26-Jun-2024 02:16 PM

By Vikramjeet

HAJIPUR: वैशाली के लालगंज में गंडक नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। 14 वर्षीय नाबालिक लड़का अपने दो दोस्तों के साथ स्कूल की पढ़ाई छोड़कर नदी में नहाने गया था। घटना लालगंज बसंता जहानाबाद पंचायत के महादेव घाट की है।


मृतक छात्र की पहचान बेलसर थाना क्षेत्र के कारनेजी मौजा पकड़ी गांव निवासी आलोक कुमार सिंह के बेटे आयुष कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आयुष संत पॉल स्कूल में पढ़ता था और पिछले कई दिनों से स्कूल आने के दौरान वह स्कूल से निकल कर गंडक नदी में स्नान करने पहुंचजाता था। बुधवार को भी वह अपने दो दोस्तों के साथ गंडक नदी में स्नान करने पहुंचा था, जहां स्नान करने के दौरान वह डूब गया। 


वहीं आयुष को डूबता देख उसके दोनों दोस्त वहां से भागने लगे। दोनों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जब भागने का कारण पूछा तो उन्होंने आयुष के डूबने की बात बताई। घाट पर आयुष का बैग तथा ड्रेस पाया गया है। जिसके बाद इसकी सूचना डायल 112 की पुलिस को दी गई। डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन की।


डूबे हुए छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। आयुष के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे गए हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के द्वारा इस घटना की सूचना लालगंज अंचलाधिकारी को दी गई है तथा एसडीआरएफ की टीम को दी गई है। टीआरएफ की टीम अभी नहीं पंहुची है। टीम के पहुंचते ही आयुष की तलाश नदी में की जाएगी।