ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: महिला रोजगार योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, छात्राओं और पुरुषों के खातों में भेजे गए 10-10 हजार रुपये BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

बिहार: मूर्ति चोरी का विरोध करना पुजारी को पड़ा भारी, शातिर चोरों ने मौत के घाट उतारा

19-Mar-2024 02:51 PM

By First Bihar

CHHAPRA: सारण में एक मठ के पुजारी को चोरों का विरोध करना भारी पड़ गया और उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। चोर मठ से भगवान की अष्टधातु की मूर्ति चुराने की कोशिश कर रहे थे, जिसका पुजारी ने विरोध किया। इससे नाराज बदमाशों ने पुजारी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना मांझी थाना क्षेत्र के मझन पूरा गांव की है।


सोमवार की देर रात शातिर बदमशा मठ में घुसे और मंदिर में स्थापित भगवान की अष्टधातु की मूर्ति चुराने की कोशिश की। इसी दौरान मठ में सो रहे 55 वर्षीय पुजारी की नींद खुल गई। पुजारी ने चोरों का विरोध किया। जिससे नाराज चोरों ने पुजारी की गला दबाकर जान ले ली। पुजारी की हत्या करने के बाद चोर मूर्ति चुराकर मौके से फरार हो गए।


मंगलवार की सुबह जब लोग मंदिर में पुजा करने पहुंचे तो भगवान की मूर्ति गायब थी और पुजारी शव मठ में बड़ा हुआ था। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पुजारी के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


घटना से गुस्साए लोगों ने पटना-छपरा एनएच 19 को जाम कर दिया और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा मचाया। बाद में पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने के भरोसा दिलाया है।