नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब Nitish Kumar : राज्यसभा जाने के बाद भी इस दिन तक CM की कुर्सी पर बने रहेंगे नीतीश कुमार, बिहार में इनके हाथ में होगी JDU की कमान! CTET 2026 उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट: आज जारी होगा आंसर-की और OMR शीट, ऐसे करें डाउनलोड Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा
25-Aug-2023 03:27 PM
By First Bihar
GOPALGANJ : बिहार के गोपलगंज से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी पर मुक़दमा वापस नहीं करने के कारण चाक़ू से जानलेवा हमला किया है। इतना ही नहीं इसने अपनी पत्नी को अधमरा कर खेत में फेंक डाला है। जिसके बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मीरगंज थाना के कालोपट्टी गांव में एक युवक ने भाई व भतीजे के साथ मिलकर पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद महिला को अधमरा कर खेत में फेंक दिया। इस वक्त विवाहित का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं, इस मामले में महिला की पुत्री निभा कुमारी ने बताया कि वह मां के साथ खेत में सोहनी करने गई थी। इसके बाद मायके चली गई और खेत से घास फेंकने के लिए रुक गई। घास फेंककर वह घर लौट रही थी कि रास्ते में उसके ससुराल वाले सिवान जिले के मैरवा थाने के इमलौली गांव के उसके पति सत्येन्द्र बैठा, ससुर, भैंसुर व उनके बेटे ने उसे रोक लिया तथा पूर्व से चल रहे मुकदमा को उठाने का दबाव बनाते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर चाकू व लाठी डंडे से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वारदात को अंजाम देकर सभी फरार हो गए।
उधर, निभा के देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर मां खोजने के लिए खेत की ओर गई तो उसे बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। इसके बाद उसने स्वजनों को मौके पर बुलाया और आसपास के लोगों की सहायता से इलाज के लिए लेकर अस्पताल पहुंची।