BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश
31-Mar-2022 05:38 PM
By SONU KUMAR
NAWADA : नवादा की सानिया ने बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में पूरे बिहार में दूसरा स्थान हासिल किया है। मैट्रिक की परीक्षा में 486 अंक लाकर सानिया राज्य की सेकंड टॉपर बन गई है। सानिया के पिता रजौली बाजार में मिठाई की दुकान चलाते हैं। सानिया की इस कामयाबी से जहां उसके माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं है वहीं जिले के लोगों में भी खुशी की लहर है।
चार भाई-बहनों में सबसे छोटी सानिया की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। सानिया के पिता उदय प्रसाद नक्सल प्रभावित रजौली बाजार में छोटी सी मिठाई की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सिमित संसाधनों के बावजूद सानिया ने अपनी बेहनत के बल पर यह सफलता हासिल की है।
मैट्रिक की परीक्षा में पूरे राज्य में दूसरा स्थान हासिल करने वाली सानिया को पहले से ही अपनी मेहनत पर भरोसा था। सानिया को पूरी उम्मीद थी कि वह परीक्षा में काफी अच्छे अंक लाएगी। सानिया कहती है कि गणित में उसे 96 अंक मिले हैं लेकिन 100 नंबर आने चाहिए थे। बता दें कि सानिया ने रजौली में ही प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। उसके बाद रजौली स्थित प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में पढ़ाई कर मैट्रिक की परीक्षा दी, जिसमें उसे उपलब्धि हासिल हुई।