छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
08-Nov-2022 02:32 PM
By RAKESH KUMAR
ARA: बिहार के सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना में गड़बड़ी की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। कभी कही चावल में कीड़ा तो कही छिपकली मिलने की बात आम है। ताजा मामला भोजपुर से सामने आया है, जहां मिड डे मील का भोजना खाने से एक साथ 50 बच्चे बीमार हो गए हैं। एक के बाद एक 50 बच्चों की हालत बिगड़ने के बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी को इलाक के लिए पीरे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, आरा के पीरो थाना क्षेत्र स्थित हसन बाजार ओपी अंतर्गत हरनाम टोला गांव में सोमवार को मिड डे मील का भोजन खाने से उत्क्रमित मध्य विद्यालय के 50 बच्चे बीमार हो गए। बताया जा रहा है कि मिड डे मील खाने के पहले बच्चों को कीड़े मारने की दवा एल्बेंडाजोल खिलाया गया था। इसके बाद सभी बच्चों ने स्कूल में ही मिड डे मील का भोजन किया था। जिसके बाद सभी बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी।
बच्चों को पेट दर्द, उल्टी और चक्कर की शिकायत के बाद इलाज के लिए पीरो रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर पीरो प्रखंड के सभी सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के एडीएम आपूर्ति की जांच की गई। बच्चों की तबीयत किस कारण बिगड़ी है फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी किसी के पास नहीं है।