ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : 76 वें वर्ष के हुए CM नीतीश कुमार; जानें बिहार स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड की नौकरी छोड़ कैसे किया राजनीति में एंट्री; इस छवि के पीछे का राज जानें PUSU में अध्यक्ष पद पर पहली बार NSUI का कब्ज़ा, एक पद पर महिलाओं ने मारी बाजी; सेंट्रल पैनल में बराबरी का टक्कर Bihar weather : बिहार में फरवरी के अंतिम दिनों में बढ़ती गर्मी: मौसम में बदलाव से बढ़ा स्वास्थ्य खतरा छपरा में शराब छापेमारी के दौरान पुलिस पर ग्रामीणों ने बोला हमला, दो चौकीदार घायल तेज प्रताप यादव की JJD लड़ेगी बिहार विधान परिषद चुनाव, नवंबर में खाली होंगी 8 सीटें होली में नहीं बजेगा डीजे: अश्लील गाना बजाने वालों की भी खैर नहीं बिहार कृषि ऐप से अब घर बैठे होगा फार्मर रजिस्ट्रेशन, खाद और फसल सलाह बस एक क्लिक में BIHAR: संदिग्ध परिस्थिति में किन्नर की मौत, किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला शव बिहटा के नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन अब पटना में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी, दृष्टिपुंज नेत्र चिकित्सालय में अत्याधुनिक यूनिटी मशीन की शुरुआत

बिहार में श‍िक्षक और प्रधान शिक्षकों की बंपर बहाली, शिक्षा मंत्री ने कर दिया ऐलान

30-Jun-2022 12:41 PM

BIHAR: बिहार में शिक्षक बनने का सपना लिए बैठे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जानकारी दी है कि राज्य में 83,300 पदों पर शिक्षक, प्रधान शिक्षक और शारीरिक अनुदेशकों की जल्द बहाली निकलने वाली है। ये नियुक्ति प्रक्रिया बिहार लोक सेवा आयोग और शिक्षा विभाग के ज़रिये होगी, जिसमें कुछ पदों पर जुलाई में ही भर्ती करा ली जाएगी। 


दरअसल, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बिहार विधानसभा में शिक्षा विभाग की अनुदान मांग पर सरकार की ओर से जवाब देते हुए बताया कि बिहार में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत शिक्षकों की बहाली जारी है। छठे चरण के तहत अब तक लगभग 42000 से ज्यादा शिक्षकों हो चुकी है। 


आपको बता दें कि 15 दिनों के अंदर ही 3000 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिल जाएगा। इसकी जानकारी खुद विजय कुमार चौधरी ने दी है। गौर करने वाली बात यह भी है कि बिहार में इस बार 40,000 से अधिक प्रधान शिक्षकों के पद पर बहाली हो रही है। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है। बीपीएससी के माध्यम से इन पदों पर जल्द ही बहाली प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इंटर स्तरीय स्कूल के लिए 5300 पदों पर प्रिंसिपल्स की बहाली होगी। इसको लेकर बीपीएससी ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए 30,000 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। 


शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि 8386 पदों पर फिजिकल टीचर्स की नियुक्ति होनी है। सभी विद्यालयों में एक-एक शिक्षक की बहाली की जाएगी। अब तक की बात करें तो तीन हजार शारीरिक शिक्षक अनुदेशकों बहाल किए जा चुके हैं।