चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
16-Aug-2023 11:05 AM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI : बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। इनके अंदर से पुलिस प्रसाशन का डर काफी कम हो गया है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आया है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने ज्वेलरी दुकानदार से गहनों से भरा बैग उडा लिया है। बाइक सवार अपराधियों की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके बाद पुलिस इसके जरिए आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक़, बाइक सवार बदमाशों ने एक ज्वेलरी दुकानदार से सोने चांदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और वहां लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। दुकानदार की पहचान रमेश वर्णवाल के रुप में हुई है। यह घटना चकाई थाना क्षेत्र के चकाई बाजार का बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि, दुकानदार रमेश अपनी दुकान बंद कर एक बैग में सोने और चांदी का सामान भरकर घर जा रहे थे। तभी वह फैंसी स्टोर की दुकान के पास अपनी गाड़ी खड़ी कर किराना की दुकान से कुछ सामान लेने के लिए रुके ही थे कि पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक में टंगे बैग को लेकर फरार हो गए। बाइक सवार बदमाश चकाई चौक की तरफ भाग निकले। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ ज्वेलरी की दुकान पर जुट गई। घटना की सूचना चकाई पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई और इस मामले को लेकर दुकानों में सीसीटीवी खंगाल रही है।
इधर, यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह दूकान चकाई थाना से महज 500 मीटर की दूरी स्थित है। पीड़ित ज्वेलर मलिक ने बताया कि बैग में 100 ग्राम सोना और तीन किलो चांदी के जेवरात थे। जिसकी कीमत करीब 10 लाख के पास होने की बात बताई। इस मामले को लेकर झाझा डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि लूट की घटना की जानकारी मिली है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। और सीसीटीवी के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है।