ब्रेकिंग न्यूज़

पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन वैशाली सदर अस्पताल में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाया निर्मली एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल पर महिला शिक्षिकाओं की तस्वीरें रखने का आरोप, DM ने दिये जांच के आदेश भागलपुर में नर्तकियों के साथ डांस करते और हथियार लहराते युवक का VIDEO वायरल, गिरफ्तारी में जुटी नाथनगर थाने की पुलिस मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी को खेसारी ने दिया जवाब, काजल राघवानी का किया स्वागत Bihar Politics: AI समिट में प्रदर्शन पर मंत्री संतोष सुमन का हमला, कहा- कांग्रेस ने किया राष्ट्रविरोधी कृत्य

बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू, चुनाव आयोग ने राज्य के सभी DM-SP से की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू, चुनाव आयोग ने राज्य के सभी DM-SP से की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

02-Jun-2020 05:18 PM

PATNA : लॉकडाउन से अनलॉक मोड में जाते ही बिहार के अंदर विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने आज सभी जिलों के डीएम और एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की है. इसके साथ ही चुनाव की तैयारी शुरू हो गई. चुनाव आयोग ने सभी डीएम और एसपी को यह निर्देश दिया है कि अब चुनावी तैयारी के लिए चरणबद्ध तरीके से कदम आगे बढ़ाएं.




मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम अब जल्द ही शुरू किया जायेगा. इसके लिए नया शेड्यूल जारी होगा. आपको बता दें कि बिहार में इस साल के अंत में चुनाव होने है. लेकिन कोरोना वायरस के कारण चुनाव को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी. देश में अनलॉक की शुरुआत के साथ अब आयोग भी विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में आ गया है.


आयोग का फोकस सबसे पहले मतदाता सूची को दुरुस्त करने पर है. इसमें नए मतदाताओं का नाम जोड़ने साथ ही साथ सुधार करने और जिनका निधन हो गया है उनका नाम विलोपित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा और उसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी माना जा रहा है कि डीएम और एसपी के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में इसे लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं. साथ ही साथ अन्य राज्यों से ईवीएम को मंगाए जाने का काम भी शुरू किया जायेगा. अगर सब कुछ सही समय पर होता रहा तो बिहार के अंदर अक्टूबर और नवंबर महीने में चुनाव होंगे.