Bihar News: बिहार विधानसभा में अचानक 'रसगुल्ला..रसकदम, खुभिया, अनसरा, पैरूकिया, तिलकुट' की क्य़ों होने लगी चर्चा...? Delhi Bomb Threat: विधानसभा और लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Delhi Bomb Threat: विधानसभा और लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Assembly : लोहार को कमार उपजाति से अलग करने की मांग पर सियासत तेज, जानिए सरकार ने क्या दिया जवाब Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में EWS छात्रों को उम्र सीमा में छूट पर सवाल, जानिए मंत्री विजय चौधरी ने दिया जवाब Bihar Police News: कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची बिहार STF की टीम पर फायरिंग, मारपीट में तीन जवान घायल, हथियार छीनकर भागे बदमाश Bihar Police News: कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची बिहार STF की टीम पर फायरिंग, मारपीट में तीन जवान घायल, हथियार छीनकर भागे बदमाश Bihar Assembly : बिहार में अपंजीकृत मंदिरों की घेराबंदी पर सरकार घिरी, विधानसभा में कब्रिस्तान से तुलना कर भाजपा विधायकों ने पूछे तीखे सवाल; पढ़िए मंत्री ने क्या कहा Bihar News : बिहार में शराबबंदी फेल? RJD विधायक ने कहा- हर गांव में हो रही शराब की होम डिलीवरी, युवाओं पर बढ़ता नशे का खतरा Patna Road Accident : घर वापसी का सफर बना आखिरी सफर, एम्बुलेंस हादसे में दो की मौत; तीन की हालत गंभीर
15-Jun-2021 07:24 AM
PATNA : बिहार में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है और सूबे के सभी इलाके में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश हुई है। मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ-साथ वज्रपात के मामलों में भी इजाफा हुआ है। बिहार में वज्रपात की वजह से सोमवार को 5 लोगों की मौत हो गई। पटना मुंगेर, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली, सारण और सीवान में सोमवार की देर शाम झमाझम बारिश हुई। इससे पहले सोमवार की दोपहर को गया, जहानाबाद, भोजपुर, गोपालगंज और अरवल में भी गरज के साथ बारिश होती रही।
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा बारिश की स्थिति को देखते हुए 18 जून तक राज्य में वज्रपात और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में उत्तर पूर्वी और दक्षिण पश्चिमी भाग में कुछ जगहों पर बारिश की स्थिति रही। भभुआ और भागलपुर में सबसे अधिक 60 मिमी बारिश हुई। वज्रपात की वजह से कैमूर में एक छात्रा समेत दो लोगों की की मौत हो गई, जबकि नौ जख्मी हो गए। सारण, मधुबनी के लौकही और बांका में भी एक-एक व्यक्ति की मौत ठनका की चपेट में आने से हुई।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक के सूबे में फिलहाल मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट भी रहेगी लेकिन नमी का स्तर ज्यादा रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने 18 जून तक के लिए बिहार में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बारिश के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।