Bihar News: बिहार विधानसभा में अचानक 'रसगुल्ला..रसकदम, खुभिया, अनसरा, पैरूकिया, तिलकुट' की क्य़ों होने लगी चर्चा...? Delhi Bomb Threat: विधानसभा और लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Delhi Bomb Threat: विधानसभा और लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Assembly : लोहार को कमार उपजाति से अलग करने की मांग पर सियासत तेज, जानिए सरकार ने क्या दिया जवाब Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में EWS छात्रों को उम्र सीमा में छूट पर सवाल, जानिए मंत्री विजय चौधरी ने दिया जवाब Bihar Police News: कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची बिहार STF की टीम पर फायरिंग, मारपीट में तीन जवान घायल, हथियार छीनकर भागे बदमाश Bihar Police News: कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची बिहार STF की टीम पर फायरिंग, मारपीट में तीन जवान घायल, हथियार छीनकर भागे बदमाश Bihar Assembly : बिहार में अपंजीकृत मंदिरों की घेराबंदी पर सरकार घिरी, विधानसभा में कब्रिस्तान से तुलना कर भाजपा विधायकों ने पूछे तीखे सवाल; पढ़िए मंत्री ने क्या कहा Bihar News : बिहार में शराबबंदी फेल? RJD विधायक ने कहा- हर गांव में हो रही शराब की होम डिलीवरी, युवाओं पर बढ़ता नशे का खतरा Patna Road Accident : घर वापसी का सफर बना आखिरी सफर, एम्बुलेंस हादसे में दो की मौत; तीन की हालत गंभीर
14-Jun-2021 06:24 AM
PATNA : बिहार में लगातार कम होते कोरोना संक्रमण के बीच नीतीश सरकार अब अनलॉक 2 की तरफ से कदम आगे बढ़ा सकती है। बिहार में अनलॉक 1 की मियाद मंगलवार यानी 15 जून को खत्म हो रही है। 16 जून से सरकार की तरफ से अनलॉक 3 को लेकर एलान होना है। इस लिहाज से आज क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक के हो सकती है हालांकि अभी तक बैठक का वक्त तय नहीं किया गया है लेकिन हर हाल में मंगलवार तक यह बैठक हो जाएगी।
माना जा रहा है कि सरकार अनलॉक 1 से अनलॉक 2 तक के चरण में नियमों के अंदर कोई बहुत ज्यादा बदलाव करने के मूड में नहीं है। फिलहाल अनलॉक 1 में जो रियायतें दी गई हैं उन्हें ही अनलॉक 2 में जारी रखा जा सकता है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद राजधानी पटना का जायजा लिया था और इस दौरान लोगों के मास्क नहीं पहनने और उनकी लापरवाही पर चिंता जताई थी। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की थी कि संक्रमण कम रहे इसलिए मास्क जरूर लगाएं और नियमों का पालन करें। फिलहाल बिहार में नाइट कर्फ्यू का दौर जारी है। सरकार ने बाजार खोलने के लिए शाम 5 बजे तक का वक्त दिया है। अल्टरनेट डे पर दुकानें खुल रही हैं। निजी वाहनों के परिचालन को मंजूरी दी गई है। 50 फ़ीसदी कर्मियों के साथ सरकारी और निजी ऑफिस काम कर रहे हैं। ऐसे में सब को इस बात का इंतजार है कि आगे छूट का दायरा कैसे बढ़ाया जाएगा।
हालांकि सरकार ने एक बात साफ कर दिया है कि फिलहाल शिक्षण संस्थान नहीं खुलेंगे। जुलाई महीने से शिक्षण संस्थानों के खुलने की उम्मीद है। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने खुद कहा है कि अगर संक्रमण नियंत्रण में रहा तो अगले महीने से क्रमवार शिक्षण संस्थानों को खोलने का फैसला लिया जाएगा। बिहार में सभी शिक्षण संस्थान 5 अप्रैल से बंद हैं। माना जा रहा है कि सरकार अगर जुलाई महीने में शिक्षण संस्थानों को खोलने का फैसला करती है तो सबसे पहले उच्च शिक्षा से जुड़े संस्थान खोले जाएंगे। उसके बाद उच्च माध्यमिक और माध्यमिक की बारी आएगी। सबसे अंत में प्राथमिक विद्यालय खुलेंगे।