हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
23-Jan-2022 07:14 AM
PATNA : बिहार में मौसम एकबार फिर बदल गया है. पछुआ और पुरवैया के मिलन से पटना समेत कई जिलों में शनिवार रात से ही बारिश हो रही है. शनिवार की शाम से ही दक्षिणी-पश्चिमी-मध्य बिहार में मध्यम से घने बादलों ने डेरा डाल दिया था. बारिश होने से ठंड और बढ़ गई है.
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने आज के लिए अलर्ट जारी किया है. इस अलर्ट के मुताबिक बिहार के उत्तर-पश्चिम (पश्चिम-पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण, गोपालगंज) और उत्तर-मध्य और उत्तर पूर्व (सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार जिले) में बिजली चमकने और बादलों के गरजने की संभावना है.
वहीं बिहार के दक्षिण-पश्चिम ( बक्सर, भभुआ, रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल) दक्षिण-मध्य (पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद) और दक्षिण-पूर्व (भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया) में बारिश और ओले गिरने का पूर्वानुमान जताया गया था.
24 जनवरी के लिए पूरे बिहार में अलर्ट
आइएमडी के मुताबिक दक्षिणी बिहार में दक्षिणी-पश्चिमी और उत्तरी बिहार में दक्षिणी- पूर्वी हवा का प्रवाह हो रहा है. हवाएं चार से छह किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल रही हैं. मौसम विज्ञान केंद्र ने 24 जनवरी को पूरे बिहार के लिए अलर्ट जारी किया है. इस दौरान सामान्य से मध्यम बारिश होगी. कुछ स्थानों पर ओला गिरने की भी आशंका है.