Bihar Crime News: यूपी की डांसर के साथ बिहार में गैंगरेप, तीन लोगों ने सुनसान जगह पर किया गंदा काम; पुलिस ने तीनों को पकड़ा Bihar news : हुजुर मुखिया जी के दरवाजे पर महीने में दो बार यदि BDO आ जाए तो मुर्ग-मुसल्लम में चला जाएगा मानदेय, विप में उठा मुद्दा तो सम्राट ने दिया जवाब Chemical Factory Blast: केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, आग लगने से 8 मजदूर जिंदा जले; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Chemical Factory Blast: केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, आग लगने से 8 मजदूर जिंदा जले; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी BIHAR JOB UPDATE: बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: 24 फरवरी को यहां लगेगा विशाल रोजगार मेला, जानें पूरी डिटेल Patna News : पटना के इस इलाके की बदलेगी सूरत, मात्र 20 दिनों में 'ट्रायंगल पार्क' से बढ़ेगी खूबसूरती और सुविधा Bihar News: NEET छात्रा की मौत मामले का बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को नोटिस जारी कर मांगा जवाब Bihar News: NEET छात्रा की मौत मामले का बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को नोटिस जारी कर मांगा जवाब Land for Job case : लालू यादव परिवार के साथ पहुंचे राउज एवेन्यू कोर्ट, लैंड फॉर जॉब केस में आरोपों से किया इनकार Bihar Assembly news : बिहार विधानसभा में हज यात्रियों के लिए पटना से उड़ान की मांग, मंत्री विजय चौधरी ने दिया जवाब
16-Jan-2022 09:13 AM
PATNA : राजेंद्रनगर समेत बिहार के सात समेत पूर्व मध्य रेल के 10 रेलवे स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास स्टेशन के रूप में डेवलप किया जा रहा है। इस वजह से इन स्टेशनों से सफ़र करना अब महंगा होगा। पूर्व मध्य रेल के सात स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को अब किराया के अलावा अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा। इसे विकास शुल्क भी कह सकते हैं।
रेल मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार, 10 से 50 रुपए तक अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा। एसी क्लास के लिए 50, स्लीपर क्लास के लिए 25 और अनारक्षित क्लास के लिए 10 रुपए देने होंगे। टिकट के लेते समय ही यह चार्ज जुड़ जाएगा। प्लेटफॉर्म टिकट में भी 10 रुपए अतिरिक्त लगेंगे।
ये स्टेशन हैं-राजेंद्रनगर टर्मिनल, गया, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, सीतामढ़ी, दरभंगा और बरौनी जंक्शन। स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत इन्हें री-डेवलप करने की तैयारी है। स्टेशन डेवलपमेंट चार्ज के ताैर पर यात्रियों से अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा।
बिहार के सात रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है। बिहार के इन स्टेशनों के अलावा झारखंड का धनबाद, सिंगरौली और उत्तर प्रदेश का पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन भी इस योजना में शामिल है।