ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / बिहार में तेजी से फैल रहा है कोरोना, मरीजों की संख्या सिर्फ चार...

बिहार में तेजी से फैल रहा है कोरोना, मरीजों की संख्या सिर्फ चार दिन में हो गई डबल

29-Dec-2021 07:37 AM

PATNA : बिहार में कोरना तेजी से बढ़ता दिख रहा है. कोरोना वायरस के एक्टिव मरीजों की संख्या सिर्फ चार दिन में ही डबल हो गई है. जहां 24 दिसंबर को बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 78 थी जो बढ़कर 28 दिसंबर को 155 हो गई. 


बता दें मंगलवार की शाम हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से जारी रिपोर्ट में ये आकड़ें बताए गए है. बीते 24 घंटे में एक साथ 47 नए मरीज मिले हैं जिसमें पहले नंबर पर गया है जहां से अकेले 17 केस सामने आए हैं. और दुसरे नंबर पर राजधानी पटना है. यहां 10 पॉजिटिव केस मिले है. 


इसके पहले बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 116 थी. मंगलवार को 47 नए मरीजों के आने के बाद कुल आंकड़ा 155 हो गया है. 24 घंटे में सात लोग स्वस्थ भी हुए हैं. मंगलवार को औरंगाबाद से चार, बेगूसराय से एक, भागलपुर से एक, गया से 17, जहानाबाद से एक, किशनगंज से दो, मधुबनी से एक, मुंगेर से तीन, नवादा से दो, पटना से 10, पूर्णिया से एक, रोहतास से एक, समस्तीपुर से एक, वैशाली से एक और सीतामढ़ी से एक मरीज मिला है.