पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
14-Sep-2024 07:12 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अगले तीन दिनों तक मॉनसून फिर से सक्रिय रहेगा। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। राजधानी पटना में भी शनिवार, रविवार और सोमवार को अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है। राजधानी में सुबह से ही बादल ने अपना घेरा बना लिया है और कई इलाकों में बारिश हो रही है।
दरअसल, तीन मौसमी सिस्टम के प्रभाव से बिहार समेत पूर्वी भारत में मॉनसून के फिर से सक्रिय होने की संभावा है। इससे राज्य के अधिकतर जिलों में बूंदाबांदी की संभावना नजर आ रही है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। शनिवार को दक्षिण और उत्तर-पूर्व बिहार की कुछ जगहों पर गरज एवं तड़क के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान नवादा, जमुई, मुंगेर, शेखपुरा और लखीसराय में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
बताया जा रहा है कि, अभी देश में दो मौसमी सिस्टम बने हुए हैं। इस सीजन का तीसरा डिप्रेशन मध्य प्रदेश के उत्तर में था, जो उत्तर-पूर्वी दिशा में मुड़कर उत्तरी मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बना हुआ था। शनिवार को वह उत्तर प्रदेश के कम दबाव वाले क्षेत्र में कमजोर हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को राज्य की अधिकतर जगहों पर बारिश होगी। मगर गया, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर और मुंगेर में भारी बारिश की आशंका है।
बताया जा रहा है कि सोमवार को कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया जिले में भारी बारिश हो सकती है। वहीं प्रदेश के पश्चिमी एवं मध्य भाग के कुछ स्थानों पर वज्रपात के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। हालांकि, 17 सितंबर के बाद मॉनसून संबंधी गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। उधर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी पटना में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान छिटपुट बारिश हो सकती है। रविवार और सोमवार को मध्यम दर्जे की बरसात होने के आसार हैं। मौसम बदलने से तापमान में भी गिरावट आएगी, इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।