देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा
14-May-2020 06:39 PM
PATNA : बिहार में शिक्षा व्यवस्था को और भी ज्यादा सुदृढ़ करने के लिए सरकार बड़े स्तर पर तैयारी कर रही है. राज्य के उच्च माध्यमिक विद्यालओं में कुल 33916 शिक्षकों की बहाली करने का फैसला किया गया है. इस बहाली में मैथ, साइंस, हिंदी, अंग्रेजी, सोशल साइंस, द्वितीय भारतीय भाषा और कंप्यूटर विषयों के खाली पड़े पदों को भरा जायेगा.
शिक्षा विभाग की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है कि उच्च माध्यमिक विद्यालओं में कुल 32916 शिक्षकों और 1000 कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी. विभाग ने बताया कि 2676 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालओं में से 201 विद्यालओं में 5-5 हजार माध्यमिक शिक्षकों के पद का सृजन किया गया है. विभाग की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है कि 2475 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालओं और 2950 माध्यमिक विद्यालओं, यानी कि कुल 5425 स्कूलों में 6-6 माध्यमिक शिक्षकों का पद सृजित किया गया है. इसके साथ ही द्वितीय भारतीय भाषा में माध्यमिक शिक्षकों और कंप्यूटर शिक्षकों के पद को भी सृजति किया गया है.
शिक्षा विभाग ने बताया कि उच्च माध्यमिक विद्यालओं में कुल 33916 शिक्षकों की बहाली होगी. जिसमें मैथ विषय के 5425 और साइंस विषय के 5425 शिक्षक होंगे. यानी कि दोनों विषयों को मिलकर कुल 10850 टीचर होंगे. इसके अलावा हिंदी विषय में 5425, अंग्रेजी विषय में 5425, सामाजिक विज्ञान विषय में 5425 शिक्षक होंगे. सबसे ज्यादा द्वितीय भारतीय भाषा के 5791 पदों पर शिक्षकों की बहाली होगी और सबसे कम 1000 कंप्यूटर शिक्षकों की बहाली होगी.
