BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
07-Jul-2022 11:33 AM
CHAPRA : अपने कारनामों के लिए मशहूर बिहार का स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस बार मरीज की जगह डॉक्टरों ने किसी दूसरे शख्स का ऑपरेशन कर दिया है। मामला छपरा के दरियापुर पीएचसी का है। यहां एक महिला अपनी ननद का बंध्याकरण कराने के लिए उसे लेकर पीएचसी पहुंची थी लेकिन डॉक्टरों ने महिला की ननद की जगह उसका ही बंध्याकरण कर दिया। गुस्साए महिला के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग से मुआवजा की मांग की है।
दरअसल, दरियापुर थाना क्षेत्र के ठीकहा गांव निवासी बबीता देवी अपनी ननद का बंध्याकरण कराने के लिए दरियापुर पीएचसी पहुंची थी। लेकिन डॉक्टरों ने ननद की जगह भाभी का बंध्याकरण कर दिया। महिला का पति जब अस्पताल पहुंचा और पत्नी को ऑपरेशन थियेटर में पाया तो गुस्से से आगबबूला हो गया। महिला के पति राजेश मांझी ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया और डीएम से इसकी शिकायत की। डीएम के आदेश के बाद सिविल सर्जन मामले की छानबीन कर रहे हैं।
सिविल सर्जन डॉ. सागर दुलाल सिन्हा ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि महिला की सहमति के बाद ऑपरेशन किया गया है। हालांकि उन्होंने कहा कि इसके लिए महिला के परिजनों से सहमति लेनी चाहिए थी। सिविल सर्जन ने आशा कार्यकर्ता और पीएचसी के स्वास्थ्यकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है। परिजनों का आरोप है कि उनकी सहमति के बगैर महिला का ऑपरेशन किया गया है।
सिविल सर्जन ने बताया कि मामले के लिए एक जांच कमेटि का गठन किया गया है। इधर, महिला के पति ने बिना सहमति के ऑपरेशन करने पर स्वास्थ्य विभाग से पांच लाख रुपए के मुआवजा की मांग की है। सिविल सर्जन ने कहा है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और जो लोग भी इसमें दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।