ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार

बिहार में शराबबंदी का हाल देखिए... जिला प्रशासन की गाड़ी में शराब ले जा रहा था ड्राइवर, दुर्घटना के बाद सच आया सामने

बिहार में शराबबंदी का हाल देखिए...  जिला प्रशासन की गाड़ी में शराब ले जा रहा था ड्राइवर, दुर्घटना के बाद सच आया सामने

27-Aug-2023 01:10 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य में अंदर कहीं भी शराब पीना या इससे जुड़ा किसी भी तरह का कारोबार करने पर पावंदी है। इसमें भी शराब पीकर वाहन चलाने पर और अधिक सजा का प्रावधान लागू है। लेकिन, इस कानून की हकीकत क्या है यह हर दिन कहीं न कहीं से देखने को मिल ही जाता है। इस बीच अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आया है। जहां एक ड्राइवर जिला प्रशासन की गाड़ी में अवैध शराब की ढुलाई कर रहा था। 


मिली जानकारी के मुताबिक, जिले में नशे की हालत में चालक ने जिला प्रशासन की गाड़ी ठोक दी है। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। खबर यह भी आ रही है कि जिला प्रशासन की गाड़ी में चालक अवैध शराब लेकर जा रहा था। इस दुर्घटना के बाद ईंट के ढेर में उसने शराब को छिपा दिया। इस मामले का उजागर उस वक्त हुआ जब जिला प्रशासन की गाड़ी अनियंत्रित होकर सिरचंद नवादा मोहल्ला स्थित मंदिर के बगल में रखे ईंट के ढेर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 


उसके बाद शराब के नशे में धुत चालक आनन-फानन में वाहन से प्लास्टिक में रखे अवैध शराब को एक गमछा में लपेटकर ईंट के ढेर के नीचे छुपा दिया। फिर जिला प्रशासन का बोर्ड लगी स्कॉर्पियो गाड़ी धीरे-धीरे लेकर चालक चलता बना। लेकिन, यह सारी घटना ग्रामीण देख रहे थे और  उन्होंने जिला प्रशासन के ड्राइवर की पूरी पोल खोल दी।