बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय
08-Mar-2023 07:28 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर शराब से जुड़े कोई भी कारोबार करने या इसके सेवन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाती है। ऐसे में होली को देखते हुए पुलिस को पहले से अधिक अलर्ट मोड पर रहने का आदेश दिया है। इस बीच इस कानून का मखौल उड़ा रहे एक मुखिया को पुलिस टीम द्वारा अरेस्ट किया गया है। मुखिया के आवास पर होली की पूर्व संध्या पर शराब पार्टी का आयोजन किया जा रहा था तभी पुलिस ने वहां रेड कर ग्रामीण मुखिया के घर से शराब की बोतल और कार को जब्त कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी पटना से सटे इलाके पालीगंज में एक मुखिया के घर में शराब पार्टी चल रहा था। इस दौरान पैट्रोलिंग टीम मुखिया के घर पहुंची उसके बाद पुलिस ने वहां जो नजारा देखा उससे टीम में मौजूद सभी लोग दंग रह गए। वहां शराब की महफिल जमी हुई थी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके से ही शराब और कार को जब्त किया गया। हालांकि, सूचना मिलते ही मुखिया सहित अन्य लोग फरार हो गए। जिसकी तलाश की जा रही है।
बताया जा रहा है, यह मामला पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र का है। उलार-सोरमपुर पंचायत के मुखिया संदीप कुमार के घर में शराब पार्टी चल रही थी। मुखिया ने अपने दलान को मयखाने में तब्दील कर दिया था। होली में झूम झूमकर शराब का मजा उठा रहे थे, लेकिन पुलिस को इस शराब पार्टी की सूचना मिल गई। हलांकि पुलिस के आने से पहले ही मुखिया को सूचना मिल गई थी, जिससे मुखिया सहित कई लोग मौके से फरार हो गए।
इधर, इस मामले में पालीगंज एएसपी ने बताया कि,मुखिया संदीप कुमार के घर में शराब की पार्टी चल रही थी. छापेमारी की तो मुखिया का दलान से शराब की बोतलें और कार जब्त की गई है। फिलहाल मुखिया और उनके लोगों की तलाश पुलिस कर रही है। छापेमारी से पूर्व ही सभी फरार हो गए हैं. आगे की कार्रवाई की जा रही है।