हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
27-Dec-2019 02:47 PM
PATNA : नीतीश सरकार बिहार में जरूरी विकास कार्यों के लिए भले ही पैसे नहीं जुटा पा रही हो, शराब पर रोक के लिए सरकारी खजाना खोल दिया गया है. सरकार शराबियों को सजा दिलाने के लिए पूरे राज्य में 74 विशेष कोर्ट बनाने जा रही है. सरकार ने आज इसकी अधिसूचना जारी की है जिसके मुताबिक इन कोर्ट के जजों के सिर्फ वेतन-भत्ते पर सालाना साढे 13 करोड़ रूपये खर्च किये जायेंगे. स्पेशल कोर्ट के दूसरे खर्चों को जोड़ दें तो ये रकम 30 करोड़ से ज्यादा हो जायेगी.
शराब पर कितना पैसा खर्च करेगी सरकार
बिहार में शराब पीने-पिलाने वालों के खिलाफ तकरीबन ढ़ाई लाख केस लंबित हैं. कुछ दिन पहले हाई कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जतायी थी. हाईकोर्ट ने कहा था कि बड़े मामलों की सुनवाई के लिए जज नहीं हैं और कोर्ट शराब की सुनवाई में ही लगी है. इसके बाद नीतीश सरकार ने शराब से संबंधित केसों की सुनवाई के लिए 74 कोर्ट बनाने का फैसला लिया था. इन कोर्ट में सिर्फ शऱाब से संबंधित मामलों की ही सुनवाई होगी. पिछले सप्ताह गया में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कोर्ट गठन करने की मंजूरी दे गयी.
सिर्फ जजों के वेतन पर खर्च होंगे साढ़े 13 करोड़ रूपये
बिहार में शराब से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए जिन 74 कोर्ट का गठन होने जा रहा है उनके जजों के वेतन-भत्ते पर सलाना 13 करोड़ 43 लाख रूपये खर्च होंगे. सरकार ने अभी दूसरे खर्च का आकलन नहीं किया है. कोर्ट के लिए दूसरे कर्मचारी और अन्य खर्चों को जोड़े तो शराब के लिए स्पेशल कोर्ट पर सरकार हर साल 30 करोड़ रूपये से ज्यादा खर्च करेगी.